IMD Weather Nautapa Heatwave Alert Update; Rajasthan MP UP Punjab | Delhi Haryana Jammu Kashmir Temperature | 8 राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्ट: रोहतक में सबसे ज्यादा 48.8º तापमान; आज शाम तक केरल पहुंच सकता है मानसून

  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Nautapa Heatwave Alert Update; Rajasthan MP UP Punjab | Delhi Haryana Jammu Kashmir Temperature

नई दिल्ली47 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज नौतपा का छठा दिन है। नौतपा के पांचवें दिन हरियाणा के रोहतक में सबसे ज्यादा 48.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। बुधवार को मौसम विभाग ने जानकारी दी थी कि दिल्ली के मुंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री पहुंच गया है।

लेकिन, रात को IMD ने बताया कि दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर तापमान 45.2 डिग्री से 49.1 डिग्री के बीच रहा। 52.3 डिग्री का डेटा गलत था। दिल्ली में हीटवेव के बीच शाम को बारिश भी गई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, राजस्थान के कुछ हिस्सों, बिहार, झारखंड, ओडिशा में हीटवेव का रेड अलर्ट है। वहीं, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट है।

मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को बताया था कि मानसून अगले 24 घंटे में यानी गुरुवार शाम तक केरल तट से टकरा सकता है। अगले एक हफ्ते में यह देश के बाकी हिस्सों में पहुंच सकता है। 26 मई को बंगाल में आए तूफान रेमल का असर असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में है। यहां 1 जून तक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

गर्मी का असर

दिल्ली में पाइप से कार धोने पर 2000 रुपए फाइन: दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने दिल्ली जल बोर्ड के CEO को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि वे तुरंत दिल्ली भर में 200 टीमें तैनात करें, ताकि पाइप से कार धोने, पानी की टंकियों के ओवरफ्लो होने और निर्माण या व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए घरेलू जल आपूर्ति के उपयोग पर नकेल कसी जा सके।

आतिशी ने निर्देश दिया कि 30 मई को सुबह 8 बजे से टीमें तैनात की जाएंगी और पानी की बर्बादी करने वाले किसी भी व्यक्ति पर 2000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा और निर्माण स्थलों या व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अवैध पानी के कनेक्शन को काट दिया जाएगा।

दिल्ली में मजदूरों को पेड लीव: दिल्ली में कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले मजदूरों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक पेड लीव दी गई है। दिल्ली के उपराज्यपाल ने निर्देश जारी किए हैं।

पानी की किल्लत: सेंट्रल वाटर कमीशन के मुताबिक, देश के 150 मुख्य जल स्रोतों में पिछले हफ्ते पानी का स्टॉक कम होकर सिर्फ 24 फीसदी रह गया, जिसके चलते कई राज्यों में पानी की किल्लत हुई और बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ।

बिजली की खपत बढ़ी: देश की बिजली की डिमांड बढ़कर 239.96 गीगावॉट हो गई है, जो इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा है। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में पावर डिमांड बढ़कर पिछले साल के ऑल टाइम हाई 243.27 GW को पार कर जाएगी।

देशभर से गर्मी की तस्वीरें…

बीकानेर में कूलर के आगे बैठे मोर और हिरएा। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 48 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

बीकानेर में कूलर के आगे बैठे मोर और हिरएा। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 48 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

बीकानेर में सिर को ढंककर निकलते लोग। यहां गुरुवार को भी अधिकतम तापमान 47 डिग्री रहने का अनुमान है।

बीकानेर में सिर को ढंककर निकलते लोग। यहां गुरुवार को भी अधिकतम तापमान 47 डिग्री रहने का अनुमान है।

अहमदाबाद में कनकड़िया लेक के पास सड़क पर रंग-बिरंगी छतरियां लगाई गई हैं। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया।

अहमदाबाद में कनकड़िया लेक के पास सड़क पर रंग-बिरंगी छतरियां लगाई गई हैं। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया।

अहमदाबाद में ठंडे पानी से मुंह धोता एक व्यक्ति। गुरुवार-शुक्रवार को भी यहां अधिकतम तामपान 43 डिग्री रहने का अनुमान है।

अहमदाबाद में ठंडे पानी से मुंह धोता एक व्यक्ति। गुरुवार-शुक्रवार को भी यहां अधिकतम तामपान 43 डिग्री रहने का अनुमान है।

रोहतक में घोड़े को पानी से नहलाता एक लड़का। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 48 डिग्री रहा।

रोहतक में घोड़े को पानी से नहलाता एक लड़का। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 48 डिग्री रहा।

रांची में पानी में नहाते बच्चे। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहा। गुरुवार को भी इसके 40 से ज्यादा रहने का अनुमान है।

रांची में पानी में नहाते बच्चे। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहा। गुरुवार को भी इसके 40 से ज्यादा रहने का अनुमान है।

बेगूसराय के एक अस्पताल में हीटस्ट्रोक का शिकार हुए बच्चों का इलाज चल रहा है। यहां बुधवार को 39 डिग्री तापमान रहा।

बेगूसराय के एक अस्पताल में हीटस्ट्रोक का शिकार हुए बच्चों का इलाज चल रहा है। यहां बुधवार को 39 डिग्री तापमान रहा।

नागपुर में सड़क के ऊपर ग्रीन शेड लगाई गई है। यहां बुधवार को 45 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

नागपुर में सड़क के ऊपर ग्रीन शेड लगाई गई है। यहां बुधवार को 45 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

नागपुर में ट्रांसफॉमर्स के पास कूलर लगाया गया है, ताकि गर्मी से आग न लगे। यहां गुरुवार को भी तापमान 44 डिग्री रह सकता है।

नागपुर में ट्रांसफॉमर्स के पास कूलर लगाया गया है, ताकि गर्मी से आग न लगे। यहां गुरुवार को भी तापमान 44 डिग्री रह सकता है।

मेरठ में गर्मी में सिर पर कपड़ा डालकर निकलती लड़कियां। यहां बुधवार को 41 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

मेरठ में गर्मी में सिर पर कपड़ा डालकर निकलती लड़कियां। यहां बुधवार को 41 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

आगरा में पूल पार्टी करते लोग। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री दर्ज किया गया।

आगरा में पूल पार्टी करते लोग। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री दर्ज किया गया।

नई दिल्ली में पानी में खेलता बंदर। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 49 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

नई दिल्ली में पानी में खेलता बंदर। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 49 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

नई दिल्ली में पंखे के सामने सोती बच्ची। यहां अगले दो दिन भी 48 से ज्यादा अधिकतम तापमान रहने का अनुमान है।

नई दिल्ली में पंखे के सामने सोती बच्ची। यहां अगले दो दिन भी 48 से ज्यादा अधिकतम तापमान रहने का अनुमान है।

जम्मू में सड़कों पर पानी का छिड़काव किया गया। यहां बुधवार को 44 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड दर्ज किया गया।

जम्मू में सड़कों पर पानी का छिड़काव किया गया। यहां बुधवार को 44 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड दर्ज किया गया।

भुवनेश्वर में होमगार्ड्स को गर्मी से बचने के लिए छतरी दी गई। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया।

भुवनेश्वर में होमगार्ड्स को गर्मी से बचने के लिए छतरी दी गई। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया।

राज्यों के मौसम की खबरें सिलसिलेवार पढ़ें…

मध्यप्रदेश: ​​​​​ग्वालियर-निवाड़ी समेत 18 जिलों में आज रेड अलर्ट

मध्यप्रदेश में नौतपा के 4 दिन में ग्वालियर, चंबल, मालवा-निमाड़ खूब तपे हैं। IMD ने बुधवार को ग्वालियर, निवाड़ी समेत 18 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, 21 जिलों में लू का ऑरेंज और यलो अलर्ट है। निवाड़ी जिले का पृथ्वीपुर लगातार 2 दिन से सबसे हॉट है। मंगलवार को यहां टेम्परेचर 48.5 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को यह 48.7 डिग्री रहा था। पूरी खबर पढ़ें

राजस्थान: 20 जिलों में लू का रेड अलर्ट: अब तक 51 लोगों की मौत; 30-31 मई को बारिश के आसार

राजस्थान में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए प्रदेश के 20 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। उदयपुर समेत प्रदेश के 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज धूप और लू के थपेड़े दिन के साथ रात में भी आम जनता को परेशान करेंगे। मंगलवार को गर्मी से 16 लोगों की मौत हुईं। अब तक गर्मी से कुल 51 लोगों की मौत हो गई है। पूरी खबर पढ़ें

छत्तीसगढ़: गर्मी से महिला की मौत; रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग में लू का अलर्ट, मुंगेली सबसे गर्म

बिलासपुर में तेज गर्मी का छह साल का रिकॉर्ड टूट गया है। मंगलवार को यहां का अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जिसके चलते रात में भी गर्म हवाएं चलती रहीं। पिछले छह साल में शहर का यह सर्वाधिक तापमान है। साल 2017 में 23 मई को पारा 49.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में भीषण गर्मी के चलते मनरेगा में काम कर रही महिला मजदूर की मौत हो गई। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना जताई है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में लू का अलर्ट है। प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म मुंगेली रहा। यहां तापमान 47.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें

हरियाणा: सिरसा देश का दूसरा सबसे गर्म शहर, पंजाब के 6 शहरों में अलर्ट

लोगों को धूप में मुंह ढककर निकलने की एडवाइजरी जारी की गई है।

लोगों को धूप में मुंह ढककर निकलने की एडवाइजरी जारी की गई है।

नौतपा के चौथे दिन हरियाणा का सिरसा देश का दूसरा सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 50.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सिरसा के बाद हिसार के बालसमंद का तापमान 49.3 और नूंह का तापमान 49 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पंजाब के 6 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश: सीजन में गर्मी से 17 की मौत; झांसी, आगरा में पर 49 डिग्री तक पहुंचा

नौतपा में गर्मी रोज नए रिकार्ड बना रही है। झांसी का तापमान 49 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं आगरा में तापमान 48.6 तो प्रयागराज में 48.2 डिग्री दर्ज किया गया। UP में गर्मी से अब तक कुल 17 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को भी 10 लोगों की जान चली गई थी। मंगलवार को नोएडा में गर्मी के चलते एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। सहारनपुर में एक वकील और लखनऊ में 11 साल के बच्चे की मौत हो गई। महोबा में भी हीट स्ट्रोक के चलते तीन लोगों की जान चली गई। पूरी खबर पढ़ें

बिहार: गर्मी ने तोड़ा 12 साल का रिकॉर्ड, औरंगाबाद का तापमान पहुंचा 48 के करीब; 9 जिलों का पारा 44 के पार

बिहार में गर्मी ने 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मंगलवार को औरंगाबाद का तापमान 48 डिग्री के करीब पहुंचा। वहीं 9 जिलों का पार 44 डिग्री के पार चला गया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक के अनुसार आने वाले दिनों में बिहार के कई हिस्सों में भीषण गर्मी जारी रहेगी। आज गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर और बक्सर में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट तो नवादा, मधुबनी, सीतामढ़ी, दरभंगा और पूर्वी चंपारण में हॉट नाइट का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें

झारखंड: डाल्टनगंज में तापमान 47.5, 15 जिलों का पारा 40 डिग्री पार
झारखंड के डाल्टनगंज में मंगलवार को पारा 47.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह पिछले 46 साल में मई महीने का दूसरा सबसे अधिकतम तापमान है। इससे पहले 6 मई 1978 को अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री दर्ज हुआ था। मौसम विभाग ने राज्य के सभी जिलों में हीटवेव ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के 15 जिलों में पारा 40 डिग्री के पार रहा। पूरी खबर पढ़े

आगे क्या: 8 राज्यों में भीषण हीटवेव का अलर्ट, पूर्वोत्तर में भारी बारिश होगी

  1. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, झारखंड, ओडिशा में आज भी हीटवेव की स्थिति रहेगी।
  2. गर्मी का असर हिमाचल प्रदेश, असम और मेघालय के पहाड़ी इलाकों में भी होगा।
  3. राजस्थान में 29 मई के बाद तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट होने का अनुमान है।
  4. मंगलवार को नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मानसून ट्रैकर…
मौसम विभाग ने 16 मई को बताया था कि इस साल मानसून सामान्य तारीख से एक दिन पहले ही केरल दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 31 मई को मानसून केरल पहुंचेगा। वैसे केरल में मानसून आने की सामान्य तारीख 1 जून है। घोषित तारीख में 4 दिन कम या ज्यादा होने की गुंजाइश रखी गई है। यानी मानसून 28 मई से 3 जून के बीच कभी भी आ सकता है।

IMD के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में अंडमान सागर और द्वीप समूह पर मानसून के दो दिन पहले यानी 19 मई को ही पहुंचने की संभावना है, जबकि वहां दस्तक देने की सामान्य तारीख 21 मई है। पिछले साल भी मानसून ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 19 मई को ही दस्तक दी थी, लेकिन केरल में 9 दिन देरी से 8 जून को पहुंचा था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *