IMD Weather Nautapa Heatwave Alert Update; Rajasthan MP UP Punjab | Delhi Haryana Jammu Kashmir Temperature | बठिंडा में 48.4º पहुंचा तापमान, 46 साल में सबसे ज्यादा: IMD बोला- अगले दो दिन देशभर में हीटवेव चलेगी, 30 मई से मिलेगी गर्मी से राहत

  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Nautapa Heatwave Alert Update; Rajasthan MP UP Punjab | Delhi Haryana Jammu Kashmir Temperature

नई दिल्ली23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सोमवार को 10 राज्यों की 75 जगहों का तापमान 45 डिग्री या उससे ज्यादा दर्ज किया गया। - Dainik Bhaskar

सोमवार को 10 राज्यों की 75 जगहों का तापमान 45 डिग्री या उससे ज्यादा दर्ज किया गया।

नौतपा के दिनों में देश में तापमान के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। नौतपा के तीसरे दिन सोमवार को पंजाब में 46 साल और हरियाणा में 26 साल का रिकॉर्ड टूटा। पंजाब के बठिंडा में 48.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो 21 मई 1978 के तापमान से 0.7 डिग्री अधिक है। जबकि, हरियाणा के सिरसा में 49.7℃ तापमान रहा। इससे पहले 26 मई 1998 को हिसार का तापमान 48.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।

राजस्थान का फलोदी सोमवार को भी देश का सबसे गर्म शहर रहा। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली समेत 10 राज्यों की 75 जगहों का तापमान 45 डिग्री या उससे ज्यादा दर्ज किया गया। रविवार को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में सिर्फ 37 जगहों का तापमान 45 डिग्री या उससे ज्यादा था।

30 मई के बाद मिल सकती है हीटवेव से राहत, जून में लू वाले दिनों की संख्या ज्यादा रहेगी
मौसम विभाग के प्रमुख मृत्युंजय मोहपात्रा ने सोमवार को बताया कि 30 मई तक देशभर में ऐसे ही हीटवेव चलेगी। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और हिमाचल के कुछ इलाकों में भीषण हीटवेव की स्थिति रहेगी। हालांकि, तीन दिन बाद हीटवेव से राहत मिलने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, जून में राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हीटवेव वाले दिनों की संख्या ज्यादा रहने का भी अनुमान है। राजस्थान और गुजरात में मई में नौ से 12 दिन हीटवेव चली है, जिसमें तापमान 45 से 50 के बीच रहा है। वहीं, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब में पांच से सात दिन हीटवेव चली है, जिसमें तापमान 44 डिग्री से 48 डिग्री तक रहा है।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने कहा कि केरल में अगले पांच दिन में मानसून के पहुंचने की स्थिति बनती नजर आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़ में सामान्य बारिश; मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और पूरे दक्षिण भारत में सामान्य से ज्यादा और पूर्वोत्तर राज्यों में सामान्य से कम बारिश का अनुमान है।

गर्मी का असर

एडवाइजरी जारी: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने ऐलान किया कि सभी सरकारी अस्पतालों में लू के मरीजों के लिए दो बेड रिजर्व किए जाएंगे।

स्कूलों में छुट्‌टी: हरियाणा के सभी स्कूलों में मंगलवार से गर्मी की छुटि्टयां लागू कर दी गई हैं।

पानी की किल्लत: सेंट्रल वॉटर कमीशन के मुताबिक, देश के 150 मुख्य जल स्रोतों में पिछले हफ्ते पानी का स्टॉक कम होकर सिर्फ 24 फीसदी रह गया, जिसके चलते कई राज्यों में पानी की किल्लत हुई और बिजली की पैदावार प्रभावित हुई।

बिजली की खपत बढ़ी: देश की बिजली की डिमांड बढ़कर 239.96 गीगावॉट हो गई है, जो इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा है। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में पावर डिमांड बढ़कर पिछले साल के ऑल टाइम हाई 243.27 GW को पार कर जाएगी।

देशभर से गर्मी की तस्वीरें…

जम्मू में सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग नहर में लेट गए।

जम्मू में सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग नहर में लेट गए।

भोपाल में सोमवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यहां रविवार को भी 45.4 डिग्री तापमान था।

भोपाल में सोमवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यहां रविवार को भी 45.4 डिग्री तापमान था।

भोपाल में खुद को कपड़े से ढंक-कर निकलती महिलाएं। मंगलवार को भी यहां 45 डिग्री तापमान रह सकता है।

भोपाल में खुद को कपड़े से ढंक-कर निकलती महिलाएं। मंगलवार को भी यहां 45 डिग्री तापमान रह सकता है।

लखनऊ में सोमवार को 44 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। गर्मी से राहत पाने के लिए अपने चेहरे पर पानी डालता एक शख्स।

लखनऊ में सोमवार को 44 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। गर्मी से राहत पाने के लिए अपने चेहरे पर पानी डालता एक शख्स।

प्रयागराज में गंगा नदी का पानी सूख गया है। यहां रविवार को 44.4 डिग्री और सोमवार को 45 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

प्रयागराज में गंगा नदी का पानी सूख गया है। यहां रविवार को 44.4 डिग्री और सोमवार को 45 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

नई दिल्ली में धूल भरी आंधी के बीच मुंह बांधकर निकलती महिलाएं। यहां बीते दो दिन से अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया है।

नई दिल्ली में धूल भरी आंधी के बीच मुंह बांधकर निकलती महिलाएं। यहां बीते दो दिन से अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया है।

नई दिल्ली के एक चिड़ियाघरों में पानी में आराम करते जानवर। मंगलवार को भी प्रदेश का अधिकतम तापमान 46 डिग्री रह सकता है।

नई दिल्ली के एक चिड़ियाघरों में पानी में आराम करते जानवर। मंगलवार को भी प्रदेश का अधिकतम तापमान 46 डिग्री रह सकता है।

जयपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री दर्ज किया गया। यहां सिर पर कपड़ा डालकर निकलती महिलाएं।

जयपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री दर्ज किया गया। यहां सिर पर कपड़ा डालकर निकलती महिलाएं।

बीकानेर में सोमवार को 49 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। गर्मी से राहत पाने के लिए आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट लेता एक व्यक्ति।

बीकानेर में सोमवार को 49 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। गर्मी से राहत पाने के लिए आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट लेता एक व्यक्ति।

रोहतक में सोमवार को 47 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। तापमान के आज 48 डिग्री पहुंचने का अनुमान है।

रोहतक में सोमवार को 47 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। तापमान के आज 48 डिग्री पहुंचने का अनुमान है।

राज्यों के मौसम की खबरें सिलसिलेवार पढ़ें…

भीषण गर्मी से अब तक 33 लोग जान गंवा चुके; प्रदेश के 8 जिलों में तापमान 48 डिग्री पार

नौतपा के तीसरे दिन गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। फलोदी और बाड़मेर समेत 11 शहरों का तापमान 48 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। फलोदी और बाड़मेर प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में शामिल है। प्रदेश में गर्मी जानलेवा भी साबित हो रही है। सोमवार को एक ही दिन में सेना व पुलिस के जवान और जैन साध्वी समेत 8 लोगों की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें

मध्य प्रदेश: पारा@48.7, निवाड़ी का पृथ्वीपुर सबसे गर्म:16 जिलों में चली लू

इस गर्मी में मध्यप्रदेश ने अपने अधिकतम तापमान के रिकॉर्ड की बराबर कर ली है। सोमवार को निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में पारा 48.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। यह दूसरा मौका है, जब तापमान इस लेवल पर पहुंचा है। इससे पहले भिंड में 13-14 मई 2022 में लगातार दो दिन तक अधिकतम तापमान 48.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दूसरा अधिकतम तापमान भिंड के ही नाम है। 15 मई 2022 को 48.5 डिग्री दर्ज किया गया था। पूरी खबर पढ़ें

बिहार: रेमल तूफान का असर, बगहा में तेज बारिश; पटना-कोलकाता फ्लाइट कैंसिल

बिहार में भी रेमल तूफान का असर दिखने लगा है। बगहा में सोमवार दोपहर तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद यहां लोगों को गर्मी से राहत मिली। नालंदा, मधेपुरा समेत कई जिलों में अभी भी घने बादल छाए हुए हैं। तेज हवा भी चल रही है। वहीं, रेमल तूफान को देखते हुए सोमवार सुबह कोलकाता- पटना- कोलकाता सेक्टर के बीच ऑपरेट होने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 663 रद्द हो गई है। पूरी खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश: आगरा सबसे गर्म, पारा 47 डिग्री पहुंचा; 16 जिलों में वार्म नाइट की चेतावनी

नौतपा के तीसरे दिन उत्तर प्रदेश में आगरा सबसे गर्म रहा। सोमवार दोपहर 1.45 बजे पारा 47 डिग्री पहुंच गया। कई जिलों में गर्मी इस कदर पड़ रही है कि पानी डालकर और कूलर चलाकर ट्रांसफर्मर को ठंडा किया जा रहा। भीषण गर्मी के कारण ट्रेनों के AC लगातार फेल हो रहे हैं।

लखनऊ में गर्मी से बेहोश होकर एक राहगीर की मौत हो गई। मौसम विभाग ने आज 29 शहरों के लिए हीटवेट का अलर्ट जारी किया है। 16 जिलों में वार्म नाइट की चेतावनी भी है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

छत्तीसगढ़: कोरबा में लू से तेंदुए की मौत; आज से हीट वेव का यलो अलर्ट

छत्तीसगढ़ में नौतपा के तीसरे दिन गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में सोमवार को रायपुर सबसे गर्म रहा। कोरबा में हीट स्ट्रोक से एक तेंदुए की मौत हो गई। मौसम विभाग ने रायपुर सहित दुर्ग और बिलासपुर संभाग के लिए लू का यलो अलर्ट जारी किया था। यह स्थिति 30 मई तक बनी रहेगी। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा: पहली बार तापमान 50 डिग्री के पास पहुंचा; स्कूलों में छुटि्टयों की घोषणा

हरियाणा में नौतपा के तीसरे दिन अधिकतम तापमान में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। इतिहास में पहली बार यहां दिन का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के पास दर्ज किया गया। यह समय ऐसा है जब हरियाणा पूरे देश में सबसे गर्म है। इसके बाद राजस्थान और दिल्ली हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा का सिरसा सबसे ज्यादा तप रहा है। यहां सोमवार को अधिकतम तापमान 49.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम छह बजे भी यहां अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब: गर्मी का 46 साल पुराना रिकार्ड टूटा :बठिंडा का तापमान 48.4 डिग्री दर्ज

पंजाब में नौतपा के तीसरे दिन तापमान ने बीते 46 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। बठिंडा में आज तापमान 48.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पंजाब का औसतन तापमान सामान्य से 5-6 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 29 मई तक पंजाब में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। 29 मई तक पंजाब में अभी और गर्मी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

आगे क्या: UP, राजस्थान में रात में तेज गर्मी का अनुमान, 9 राज्यों में भारी बारिश होगी

  1. दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में 29 मई तक हीटवेव की स्थिति रहेगी।
  2. गर्मी का असर हिमाचल प्रदेश, असम और मेघालय के पहाड़ी इलाकों में भी होगा।
  3. उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में अगली चार रातों का तापमान भी ज्यादा रहने का अनुमान है।
  4. राजस्थान में अगले 2-3 दिन हीटवेव जारी रहेगी। 28-29 मई के बाद तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट होने का अनुमान है।
  5. सोमवार को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में रेमल का असर कम होगा। वहीं, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
  6. मंगलवार को राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में भीषण हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया था।
  7. मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात में अलग-अलग इलाकों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया था।

मानसून ट्रैकर…

मौसम विभाग ने 16 मई को बताया था कि इस साल मानसून सामान्य तारीख से एक दिन पहले ही केरल दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 31 मई को मानसून केरल पहुंचेगा। वैसे केरल में मानसून आने की सामान्य तारीख 1 जून है। घोषित तारीख में 4 दिन कम या ज्यादा होने की गुंजाइश रखी गई है। यानी मानसून 28 मई से 3 जून के बीच कभी भी आ सकता है।

विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में अंडमान सागर और द्वीप समूह पर मानसून के दो दिन पहले यानी 19 मई को ही पहुंचने की संभावना है, जबकि वहां दस्तक देने की सामान्य तारीख 21 मई है। पिछले साल भी मानसून ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 19 मई को ही दस्तक दी थी, लेकिन केरल में 9 दिन देरी से 8 जून को पहुंचा था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *