I am not interested in politics, I joined BJP because of Modi’s work: Preeti | राजनीति में शौक नहीं, मोदी के कामों से भाजपा में आई : प्रीति – Ludhiana News

.

भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन एक पैलेस में किया गया। जिसमें भाजपा नेत्री प्रीति सप्रू,भाजपा जिला प्रधान रजनीश धीमान, प्रदेश सचिव रेनू थापर व महिला मोर्चा की प्रधान शीनू चुग उपस्थित थे। भाजपा नेत्री प्रीति सप्रू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरकारी कल्याणकारी लाभों की पहुंच हर घर तक सुनिश्चित की है।

प्रीति सप्रू ने कहा वो राजनीति में नहीं आई है और ना ही उनको राजनीति का शौक है वो सिर्फ पंजाब के लोगों से प्यार करती हैं जिन्होंने उन्हें इतना प्यार दिया और इतनी शोहरत दी जिस वजह से वो इस मुकाम पर पहुंची हैं। उन्होंने बताया कि वो प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी की सोच देख कर इस पार्टी में शामिल हुई हैं।

प्रीति ने कहा मेरी पहचान पंजाब से है और वो 40 साल से फिल्म इंडस्ट्री में जुड़ी हुई हैं। प्रीति ने कहा कि वो कश्मीर से पीड़ितों का जत्था लेकर दिल्ली गुरुद्वारा श्री शीश संग साहिब में माथा टिकाने लेकर जाती हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कश्मीर में जल्द श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का गुरुद्वारा साहिब बनाएंगे।

प्रीति ने नम आंखों से कहा कि वो पंजाब के गांवों में डांस करके ही स्टार बनी हैं। अब वो हर गांव में जाएंगी और उनकी समस्या सुनकर नरेंदर मोदी से हल करवाएंगी। प्रीति ने बताया की 1980 में उन्होंने पहली पंजाबी फिल्म सरपंच और अवतार में काम किया था जो हिट गई थी 1986 में वो गुरदास मान के साथ फिल्म कर रही थी जब फिल्म डायरेक्टर वरिंदर का देहांत हो जाता है।

उस समय उन्होंने अपनी मां के गहने बेच कर पंजाबी फिल्म क़ुरबानी बनाई थी। उन्होंने कहा पंजाबी इंडस्ट्री खत्म ना हो इसलिए उन्होंने ऐसा कदम उठाया था। प्रीति ने कहा विदेशों में भी लोग मोदी का काम देख कर इंडियन सिटीजनशिप ले रहे हैं।

उन्होंने कहा सिर्फ पंजाब ही है जो पिछले 15 सालों से पिछड़ कर रह गया है। उन्होंने कहा जब पंजाब में भी सेंटर की सरकार होगी तभी तरक्की हो सकती है। उन्होंने कहा बिट्टू कांग्रेस में होने की वजह से इस शहर का विकास नहीं कर पाए। अब वो भाजपा में है अगर वो जीतेंगे तो इस शहर का विकास होगा और किसानों का भी हल होगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *