बक्सर के इटाढ़ी मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दिनारा जा रही बस और बक्सर की ओर जा रही बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए।
.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस ने बाइक को लगभग 20 मीटर तक घसीटा। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना का कारण दोनों वाहनों की अधिक गति थी। मोटरसाइकिल और बस दोनों ही तेज रफ्तार में थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
अभी तक घायलों की पहचान और उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।