Horoscope for May 9: Scorpio people’s career worries will go away, Pisces people can get big benefits related to money | 9 मई का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के करियर की चिंता दूर होगी, मीन राशि वालों को पैसों से जुड़ा बड़ा फायदा मिल सकता है

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

9 मई, गुरुवार को सिंह राशि वालों के नए करियर की शुरुआत हो सकती है। तुला राशि वालों के काम की तारीफ़ हो सकती है। वृश्चिक राशि वालों के करियर की चिंता दूर हो सकती है। मकर राशि के लोग बिजनेस का लेनदेन सावधानी से करें। मीन राशि वालों को पैसों से जुड़ा बड़ा फायदा हो सकता है। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – TWO OF PENTACLES
काम संबंधित निर्माण होने वाली रुकावटों की वजह से आप निर्णय बार-बार बदलने की कोशिश कर सकते हैं। जो आपकी तकलीफ को और भी बढ़ाएगा। जो निर्णय आप ने तय किया है उस पर टिके रहकर प्रयत्न जारी रखने की आवश्यकता होगी। आपकी इच्छा शक्ति के बलबूते पर परिस्थिति को अपने पक्ष में करना आपके लिए संभव होगा। परिवार के लोगों के साथ थोड़ी दूरियां महसूस होगी, लेकिन यह नकारात्मक नहीं है यह बात भी समझ आएगी।
करियर: काम से जुड़ी हुई बातों को आगे बढ़ाने के लिए आपको मेहनत करने की आवश्यकता होगी। मेहनत के अनुसार फल आपको प्राप्त होगा।
लव: रिलेशनशिप से जुड़ी हुई बातें समझ न आने की वजह से थोड़ी चिंता रहेगी लेकिन आप खुद को सकारात्मक बनाने में भी सफल साबित होंगे।
हेल्थ: सेहत ठीक रहेगी, फिर भी खान-पान पर ध्यान देना जरूरी है।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 2

वृष – FOUR OF WANDS
निर्माण हुई समस्या को दूर करने का हल आपको तुरंत प्राप्त होगा। काम की गति धीमी रहेगी जिसके कारण थोड़ी चिंता बनी रहेगी। अपने टारगेट पर ध्यान रखकर प्रयत्न जारी रखें। परिवार के किसी व्यक्ति के द्वारा खुश खबर प्राप्त हो सकती है। काम संबंधित निर्माण होने वाली समस्या का समाधान आपको दिन के अंत तक प्राप्त होगा। पैसों संबंधित महसूस होने वाली चिंता भी अचानक से दूर हो सकती है। सेहत संबंधित जो परेशानी निर्माण हुई है, उसे ठीक होने में वक्त लगेगा। लेकिन योग्य उपचार और मार्गदर्शन आपको मिलेगा।
करियर: युवा वर्ग को काम के प्रति डेडिकेशन बढ़ाने की आवश्यकता है। आप जिस प्रकार से काम करेंगे उसी प्रकार के अवसर आपको मिलेंगे।
लव: लव रिलेशनशिप संबंधित गंभीरता बढ़ाने की आवश्यकता होगी।
हेल्थ: नींद से जुड़ी हुई परेशानी बढ़ सकती है।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 5

मिथुन – THE HIEROPHANT
अनेक बातों के बारे में विचार करने के बाद आपको अपने मुख्य प्रश्न का जवाब प्राप्त होगा। हर एक समस्या को खुद होकर ही सुलझाना आपके लिए आवश्यक है। मन में निर्माण होने वाली चिंता की वजह से दिनभर उदासीन महसूस हो सकता है। लेकिन अंत में आप अपना निर्णय लोगों को बता पाएंगे जो आप और परिवार दोनों की भी भलाई के लिए उपयुक्त साबित हो सकता है। परिवार संबंधित जो जिम्मेदारी आप पर बनी है उसे ठीक से निभाने की कोशिश जारी रहेगी। लेकिन अपनी इच्छाओं को दूर्लक्षित न करें इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है।
करियर: शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए सकारात्मक समय की शुरुआत होगी।
लव: रिलेशनशिप से जुड़ी हुई परेशानी दूर होकर योग्य निर्णय लेना आपके लिए संभव होगा।
हेल्थ: सर दर्द की समस्या तनाव के कारण हो सकती है।
लकी कलर: ऑरेंज, लकी नंबर: 3

कर्क – THE HIGH PRIESTESS
अपनी परिस्थिति को ठीक से न समझ पाने की वजह से मन में दुविधा महसूस होती रहेगी। लेकिन जो आपकी इच्छा है उसका जवाब आपको जल्दी ही प्राप्त होगा। जिसके कारण इस कौन सी दिशा में और किस प्रकार से प्रयत्न करने हैं यह बात भी आपको स्पष्ट होगी। आपको मिल रही जानकारी की चर्चा फिलहाल किसी भी व्यक्ति के साथ बिल्कुल न करें। आपके आसपास नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव नजर आ रहा है। इसलिए व्यक्तिगत बातों को फिलहाल गोपनीय रखना ही आपके लिए ठीक रहेगा।
करियर: काम की जगह के लोग आपकी प्रशंसा करेंगे लेकिन कुछ लोग आपके प्रति जलन की भावना भी रखते हैं यह बात समझ आएगी।
लव: रिलेशनशिप संबंधी जो चिंता निर्माण हुई थी उसे दूर करना आपके लिए संभव है। खुद पर विश्वास बनाए रखें।
हेल्थ: नींद से जुड़ी हुई परेशानी को दूर करना जरूरी होगा वरना सेहत बिगड़ सकती है।
लकी कलर: लाल, लकी नंबर: 1

सिंह – PAGE OF PENTACLES
अपनी काबिलियत पर भरोसा रख कर नई जिम्मेदारी का स्वीकार करना आपके लिए जरूरी होगा। पैसों संबंधित जो भी निर्णय आप ले रहे हैं उस पर टिके रहे लेकिन किसी भी प्रकार की रिस्क अभी लेनी नहीं है इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है। युवा वर्ग को अपेक्षा के अनुसार अवसर मिलेंगे लेकिन एकाग्रता कम होने की वजह से क्षमता के अनुसार मेहनत करना संभव नहीं होगा। जो नुकसान का कारण बन सकती है।
करियर: नए करियर की शुरुआत नजर आ रही है। काम संबंधित मार्केटिंग पर ध्यान देते रहे।
लव: पार्टनर और आपके बीच निर्माण हुए विवाद को आपसी सामंजस्य से सुलझाए। अन्य लोगों की मदद लेना परिस्थिति को बिगाड़ सकती है।
हेल्थ: पेट से जुड़ी हुई तकरार बढ़ सकती है।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर: 4

कन्या – FOUR OF CUPS
जिस समस्या का हल आप प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं, वह आपको धीरे-धीरे ही प्राप्त होने वाला है। इसलिए जितनी जानकारी प्राप्त होती है उस पर अमल करते हुए खुद में क्या बदलाव लाना है केवल इस बात पर ध्यान देते रहे। भविष्य संबंधित चिंता छोड़कर वर्तमान से जुड़ने की कोशिश करनी होगी। आप पर काम का बोझ अचानक से बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। जिसके कारण जीवन शैली में थोड़ा बदलाव आएगा, डिसिप्लिन बनाए रखें।
करियर: काम संबंधित मिलने वाली सूचनाओं पर ध्यान दें।
लव: पार्टनर के साथ वक्त बिताएं। महसूस होने वाला अकेलापन दूर होगा।
हेल्थ: शारीरिक कमजोरी बढ़ने की संभावना है।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 6

तुला – KING OF CUPS
आपके द्वारा लिया कोई भी निर्णय परिवार के लोगों के खिलाफ न हो इस बात का ध्यान रखना जरूरी होगा। फिलहाल आपको मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर महसूस होता रहेगा और अन्य लोगों की जरूरत भी महसूस हो सकती है। व्यक्तिगत जीवन संबंधित बड़ा निर्णय लेते समय दोबारा विचार करने की आवश्यकता है। स्वभाव में बढ़ रही चंचलता की वजह से नुकसान होने की संभावना बन रही है।
करियर: काम की जगह प्रशंसा मिलेगी। साथ में कुछ लोगों को बोनस भी प्राप्त हो सकता है।
लव: पार्टनर के प्रति जो जिम्मेदारियां है उन्हें ठीक से समझने की आवश्यकता होगी।
हेल्थ: शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए विटामिन की जांच करवाए।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 8

वृश्चिक – THE MAGICIAN
आप अपने काम में पारंगत होने के बावजूद भी वक्त का योग्य तरीके से इस्तेमाल न करने की वजह से क्षमता के अनुसार काम नहीं कर पा रहे हैं। यह समझने की आवश्यकता है। आपको अपेक्षा के अनुसार स्तोत्र और लोगों के द्वारा मदद प्राप्त होती रहेगी। कठिन समय में खुद को प्रेरित बनाए रखना आपके लिए जरूरी है। मित्रों के साथ वक्त बिता कर मन को प्रसन्नता प्राप्त होगी, लेकिन आपका काम अधूरा न हो इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है।
करियर: करियर के बारे में जो चिंता सता रही थी, उसे दूर करने के लिए प्रभावशाली लोगों का साथ आसानी से मिलेगा।
लव: पार्टनर और परिवार के साथ चर्चा करके ही आगे के निर्णय लेना आपके लिए जरूरी है।
हेल्थ: सर दर्द की समस्या रहेगी। एसिडिटी को नियंत्रण में लाना जरूरी है।
लकी कलर: गुलाबी, लकी नंबर: 7

धनु – NINE OF CUPS
चाहे जिस भी प्रकार की समस्या का सामना आपका हो रहा हो, लेकिन हर एक बात का हल जरूर होता है इस बात पर विश्वास रखना जरूरी है। शारीरिक और मानसिक रूप से आ रहे बदलाव पर ध्यान देना जरूरी होगा। मानसिक अवस्था का असर आपकी सेहत पर नजर आ रहा है। सेहत को ठीक करने के लिए अपेक्षा से कई गुना ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा जो आपके लिए चिंता का कारण बन सकता है। व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी हुई हर एक छोटी बात पर ध्यान देते रहे।
करियर: काम की जगह फिलहाल किसी भी बात में बिना पूछे राय देने से परहेज रखना होगा।
लव: रिलेशनशिप ठीक रहेगा।
हेल्थ: वजन अचानक से बढ़ सकता है।
लकी कलर: ऑरेंज, लकी नंबर: 9

मकर – ACE OF CUPS
परिस्थिति आपकी मर्जी के खिलाफ होने के बावजूद भी प्राप्त हुई मानसिक शांति की वजह से आप क्या सीख प्राप्त हो रही है, इस बात पर अधिक ध्यान देना पसंद करेंगे। जो आपके व्यक्तित्व में बदलाव और सुधार दोनों भी लाएगा। आपके द्वारा तय किया लक्ष्य काफी बड़ा है जिसके लिए आपको हर प्रकार से तैयार रहना जरूरी है और फिलहाल की परिस्थिति आपके अंदर यही बदलाव लाने के लिए उपयुक्त साबित हो रही है यह बात समझ जाएगी। आपका संयम भी बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।
करियर: व्यापारी वर्ग को कोई भी व्यवहार करने से पहले पैसों संबंधित प्राप्त होने वाले फायदे पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी।
लव: आज के दिन निर्माण हो रहे विवाद को आज ही सुलझाना जरूरी है।
हेल्थ: एसिडिटी और पेट संबंधित तकलीफ बढ़ सकती है।
लकी कलर: ग्रे, लकी नंबर: 2

कुंभ – KING OF WANDS
जिन बातों पर नियंत्रण प्राप्त करना कठिन है या असंभव है ऐसी बातों संबंधित आज विचार करना छोड़ दें। जो बातें आपके पक्ष में हो रही है उन पर ध्यान देते हुए अपने जीवन को सरल बनाने की कोशिश करते रहे। आध्यात्मिक बातों का प्रभाव आपके मन पर बढ़ता हुआ नजर आएगा जिसके कारण महसूस होने वाला अकेलापन और नकारात्मकता दोनों भी दूर होगी। आज आप एकांत में ही रहना पसंद करेंगे। जो भी बातें मानसिक रूप से कठिन महसूस हो रही थी। उनके पीछे का कारण समझ आएगा। जो बातों को सुलझाने के लिए उपयुक्त साबित हो सकता है।
करियर: फिलहाल नए काम की शुरुआत न करना ही आपके लिए ठीक रहेगा। जो काम आपको प्राप्त हुआ है उसमें ही पारंगत होने के लिए कोशिश करते रहे।
लव: रिलेशनशिप की वजह से जीवन में समाधान बना रहेगा।
हेल्थ: सर्दी बुखार की तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर: 9

मीन – ACE OF WANDS
आपके द्वारा तय किए निश्चय की वजह से परिस्थिति में बदलाव नजर आएगा जो अन्य लोगों को भी प्रेरित कर सकता है। जब तक आपका काम पूरा नहीं होता तब तक आप को एकाग्रता बनाए रखने की आवश्यकता होगी। पैसों संबंधित बड़ा फायदा अचानक से मिलेगा जिसके कारण बड़ी खरीदारी और बड़ा निवेश करना भी आपके लिए संभव हो सकता है। खुद को किसी भी बात संबंधित कमजोर समझ कर उदासीनता बढ़ने न दे।
करियर: काम के लिए महत्वपूर्ण समय की शुरुआत हो रही है। काम पर ध्यान देना जरूरी है।
लव: पार्टनर की वजह से आपको हर बात संबंधित सकारात्मक महसूस होने लगेगा।
हेल्थ: यूरिन संबंधित तकलीफ हो सकती है। किसी भी प्रकार का यदि इंफेक्शन है तो डॉक्टर से तुरंत सलाह ले।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 4

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *