Home Minister will be in Jamua of Giridih tomorrow | गिरिडीह के जमुआ में कल होंगे गृहमंत्री: परिवर्तन संकल्प यात्रा की करेंगे शुरुआत, तैयारी पूरी, जिला प्रशासन अलर्ट – Giridih News


गिरिडीह के जमुआ में कल होंगे गृहमंत्री

गिरिडीह में कल यानी (20) सितंबर को भाजपा का परिवर्तन संकल्प यात्रा की शुरुआत होगी। इसकी शुरुआत जमुआ विधानसभा क्षेत्र के सुप्रसिद्ध झारखंडधाम से गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। यहां मुखारी मैदान में भव्य जनसभा का आयोजन होगा। कार्यक्रम की लगभग तैयारी पूरी

.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सभास्थल का किया था निरीक्षण

मंगलवार को एसपी ने भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिया था। बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने भी सभास्थल का जायजा लिया।

बाद में उन्होंने 20 मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक निर्देश और सुझाव दिया। कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों का जुटान होगा। यहां गृह मंत्री के अलावा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, मंत्री अन्नपूर्णा देवी व विधायक समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शिरकत करेंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *