Hollywood producer Harvey Weinstein gets relief in rape case | रेप मामले में हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे वीनस्टीन को राहत: कोर्ट ने पुराना फैसला बदला; 7 जजों में चार सजा के विरोध में

39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रेप मामले में सजा काट रहे हॉलीवुड के दिग्गज प्रोड्यूसर हार्वे वीनस्टीन को लेकर न्यूयॉर्क कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को उलट दिया है। 7 जजों की बेंच में से 4 जज सजा के विरोध में हैं तो 3 जज सजा के पक्ष में थे। हार्वे वीनस्टीन पर आरोप के बाद ही #MeToo मूवमेंट चला था।

हार्वे वीनस्टीन पर 80 से ज्यादा महिलाओं ने यौन उत्पीड़न करने के आरोप लगाए थे। उन्हें प्रोडक्शन असिसटेंट मिमी हलेई के साथ यौन हिंसा के लिए 20 साल और एक्ट्रेस जेसिका मान के साथ दुष्कर्म मामले में तीन साल की सजा सुनाई गई थी।

न्यूयॉर्क कोर्ट में इस केस की सुनवाई 12 सदस्यों वाली ज्यूरी ने की थी। करीब 6 हफ्तों तक चले ट्रायल के बाद विंस्टीन को दुष्कर्म और यौन हिंसा के दो मामलों में दोषी ठहराया गया था। बलात्कार की सजा के कारण हार्वे वीनस्टीन 2022 से जेल में बंद हैं।

हार्वे वाइंस्टीन पर 80 से ज्यादा महिलाओं ने 30 साल के दौरान यौन शोषण के आरोप लगाए। न्यूयॉर्क टाइम्स और न्यूयॉर्कर जैसे बड़े अखबारों ने इस पर रिपोर्ट प्रकाशित कीं।

हॉलीवुड एक्ट्रेस एलिसा मिलानो ने भी आरोप लगाए। इसी दौरान सोशल मीडिया पर किसी ने उन्हें टैग करते हुए लिखा कि वो #MeToo के जरिए अपनी बात रखे। मिलानो ने ऐसा ही किया। 32 हजार से ज्यादा महिलाओं ने इस हैशटैग का उपयोग करते हुए अपनी आपबीती साझा की।

इसका असर ऐसा हुआ कि यौन उत्पीड़न की शिकार हुई महिलाएं इस आंदोलन में शामिल हो गई । अमेरिका से लौटने के बाद तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर बदसलूकी के आरोप लगाए। तनुश्री ने नाना पाटेकर और कोरियोग्राफर गणेश आचार्य पर आरोप लगाए। एक्टर आलोकनाथ, डायरेक्टर विकास बहल भी आरोपों के घेरे में आ गए। कंगना ने विकास और विनीता नंदा ने आलोकनाथ पर आरोप लगाए। कंगना और सोनम कपूर के बीच बयानबाजी भी हुई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *