Himachal Shimla Weather| Rain-snowfall alert| temperature | हिमाचल में आज-कल बारिश-बर्फबारी के आसार: 23 को 6 जिलों में शीतलहर का अलर्ट; प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में छाए बादल – Shimla News


प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए।

हिमाचल प्रदेश में आज और कल प्रदेश में बारिश बर्फबारी होने की संभावना है। बीते कल से ही प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। वहीं कल से 6 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट है।

.

मौसम विभाग के अनुसार विशेषकर शिमला, कुल्लू, किन्नौर और मंडी जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम में बदलाव से प्रदेश के तापमान में उछाल आया है। प्रदेश में सामान्य तापमान 4 से 6 डिग्री अधिक उछाल दर्ज किया गया है। शिमला का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री पहुंच गया है, जो सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक है। केलांग में न्यूनतम तापमान -3.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.8 डिग्री अधिक है।

कल 6 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट

IMD शिमला ने 23 जनवरी को ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा और शिमला जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। 24 जनवरी से मैदानी इलाकों में घने कोहरे की भी चेतावनी दी गई है।

जनवरी में सामान्य से 71 प्रतिशत कम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार जनवरी में अब तक सामान्य से 71 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 1 से 21 जनवरी के बीच केवल 14.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 50.3 मिलीमीटर होती है। प्रदेश का औसत न्यूनतम और अधिकतम तापमान भी क्रमशः 3.1 और 2.5 डिग्री सामान्य से अधिक चल रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *