Himachal Pradesh weather update: Cold increasing | Fog alert | Shimla | Manali | Dharmshala | Mandi | हिमाचल के 3 शहरों में माइनस में तापमान: 9 जगह 5 डिग्री से नीचे गिरा; मंडी-बिलासपुर में कोहरे का अलर्ट, 6 दिन खिलेगी धूप – Shimla News


शिमला के रिज पर शाम के वक्त सैर करते हुए टूरिस्ट

हिमाचल प्रदेश में सुबह-शाम व रात के वक्त ठंड पड़नी शुरू हो गई है। स्टेट के 9 शहरों का टैम्परेचर 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे और 3 जगह माइनस में चला गया है।

.

इसी तरह, 23 शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो गया है। कुकुमसैरी का पारा सबसे कम माइनस 3.1 डिग्री, केलांग का माइनस 2.2 डिग्री, ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस 2.5 डिग्री और कल्पा का जीरो डिग्री तक गिर गया है।

प्रदेश के अधिक ऊंचे क्षेत्रों के साथ साथ मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ती जा रही है। इससे शिमला से ज्यादा ठंड कांगड़ा, मंडी, सोलन, हमीरपुर में हो रही है। बीते 24 घंटे के दौरान ज्यादातर शहरों का अधिकतम तापमान भी कम हुआ है।

शिमला से ठंडी हुई सोलन, कांगड़ा व हमीरपुर की रातें

शिमला का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस है, जबकि मंडी के सुंदरनगर का 5.8 डिग्री, कांगड़ा के पालमपुर का 5.5, सोलन का 5.3, कांगड़ा का 8.4, हमीरपुर का 6.4 और मनाली का न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री तक गिर चुका है।

आज मंडी-बिलासपुर में कोहरे का यलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज मंडी की बल्ह घाटी और बिलासपुर में भाखड़ा डैम के आसपास के क्षेत्रों में कोहरा छाने का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे सुबह 10 बजे तक विजिबिलिटी 100 मीटर तक गिर सकती है।

अगले 6 दिन खिलेगी धूप

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की माने तो प्रदेश में अगले छह दिन तक मौसम पूरी तरह साफ बना रहेगा। प्रदेश में इससे दिन का तापमान सामान्य बना रहेगा, लेकिन रात का तापमान अधिक ऊंचे व मैदानी क्षेत्रों में नॉर्मल से कम रहेगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *