Himachal Pradesh Fog clod wave alert Snowfall Shimla Manali Dharmshala Weather Forecast | हिमाचल में शीतलहर के बाद कोहरे का अलर्ट: मैदानी इलाकों में 5 दिन परेशान करेगी ठंडी हवाएं; 23 व 26 दिसंबर को बर्फबारी के आसार – Shimla News

हिमाचल के बिलासपुर में घना कोहरा। 50 मीटर से भी नीचे गिरी विजिबिलिटी

हिमाचल प्रदेश में अगले 5 दिन तक कोल्ड-वेव का अलर्ट जारी किया गया है। शीतलहर के बीच आज से अगले 3 दिन तक घने कोहरे की भी चेतावनी दी गई है। मंडी की बल्ह घाटी और बिलासपुर के गोविंद सागर क्षेत्र के आसपास लोगों को सुबह से दोपहर तक कोहरा परेशान करेगा। इससे

.

वहीं शीतलहर की चेतावनी मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा, सोलन और चंबा को दी गई है। इन जिलों ने रात और सुबह के वक्त हालात खराब हो सकते है। इसे देखते हुए लोगों को जरूरी काम पर ही घर से बाहर निकलने, गर्म कपड़े पहनने, विटामिन-C वाले फ्रूट खाने, बीमार लोगों का ज्यादा ध्यान रखने तथा शरीर पर काले रंग के स्पॉट नजर आने पर डॉक्टर के पास जाने की सलाह दी गई है।

प्रदेश के मैदानी इलाकों में 6 दिन से शीतलहर लोगों को परेशान कर रही है और अगले 5 दिन तक इससे राहत के आसार नहीं है। पड़ोसी राज्यों से ठंडी हवाएं चलने से मैदानी इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। इससे तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान नॉर्मल से 2.2 डिग्री और अधिकतम तापमान भी नॉर्मल से 0.8 डिग्री कम हो गया है। 9 शहरों का पारा माइनस में चला गया है।

समदो का तापमान 24 घंटे में 6.5 डिग्री गिरा

कई शहरों का तापमान नॉर्मल से बीते 24 घंटे के दौरान 6 डिग्री तक नीचे गिर गया है। समदो का न्यूनतम तापमान नॉर्मल की तुलना में सबसे ज्यादा 6.5 डिग्री की कमी आने के बाद -6.4 डिग्री तापमान तक गिर गया है। वहीं मंडी का अधिकतम तापमान नॉर्मल से 4.5 डिग्री नीचे गिरने के बाद 17 डिग्री सेल्सियस रह गया है। बीते 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा 4.5 डिग्री की कमी ताबो के तापमान में आई है। इसके बाद ताबो का तापमान गिरकर 16.9 डिग्री रह गया है।

शिमला के रिज पर सुहावने मौसम का एंजाय करते हुए टूरिस्ट और स्थानीय लोग

शिमला के रिज पर सुहावने मौसम का एंजाय करते हुए टूरिस्ट और स्थानीय लोग

23 व 26 दिसंबर को बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग की माने तो आज और कल प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा। मगर परसो यानी 23 दिसंबर को चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति की अधिक ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हो सकता है। अगले दिन यानी 24 दिसंबर को प्रदेशभर में मौसम साफ हो जाएगा। 26 दिसंबर को फिर से बारिश-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। 23 दिसंबर की तुलना में 26 दिसंबर का वेस्टर्न डिस्टरबेंस ज्यादा स्ट्रांग होगा

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *