मंडी के बिंद्रावणी में खनन माफिया के हमले में घायल SDM ओंमकांत ठाकुर (मास्क पहने हुए) जोनल अस्पताल में उपचार को पहुंचे। उनके साथ ADC मंडी रोहित राठौर भी अस्पताल पहुंचे।
हिमाचल प्रदेश में मंडी सदर के SDM पर सोमवार शाम के वक्त एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। इसमें SDM का एक दांत टूट गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
.
सूचना के अनुसार, SDM मंडी सदर एवं IAS अधिकारी ओंमकांत ठाकुर शाम सात बजे के करीब मंडी के साथ लगते बिद्रावणी में खनन माफिया पर कार्रवाई करने पहुंचे। इस दौरान वहां कुछ मजदूर खनन करने लगे थे।
ओंमकांत ठाकुर को वहां देखकर हीरालाल नाम का एक व्यक्ति वहां आया और SDM के पहले वीडियो बनाने लगा। वह SDM को पूछने लगा तुम कौन हो। बात करते वक्त वह आक्रामक हो गया और उसने SDM पर हमला बोल दिया। इस हमले में SDM को हल्की चोटें आई।

IAS एवं SDM मंडी ओंमकांत ठाकुर
इसके बाद IAS अधिकारी पर हमले की सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर बाद मंडी सदर थाना से पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावर हीरालाल को गिरफ्तार किया।
बताया जा रहा है कि हीरालाल शराब के नशे में धुत था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर दिया है। वहीं SDM का सिविल अस्पताल मंडी में उपचार चल रहा है।
आरोपी ने पी रखी थी शराब: SP
SP मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने बहुत ज्यादा शराब पी रखी है।
SHO देसराज ने बताया कि SDM की स्टेटमेंट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जा रही है।