हिमाचल प्रदेश की छोटी काशी मंडी के सेरी मंच में होली मनाते हुए सैकड़ों लोग।
पूरा देश अगले कल रंगों का त्योहार मनाएगा। मगर हिमाचल की छोटी काशी मंडी में आज इस पर्व को धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंडी के सेरी मंच में सैकड़ों लोग एक दूसरे को गुलाल लगा रहे हैं। यहां पर सुबह 11 बजे से होली की सेलिब्रेशन शुरू हो गई है, जो कि दोपहर बा
.
डीजे की धुन पर लोग थिरक रहे हैं। एक दूसरे को इस पर्व की बधाई दी जा रही है। मंडी में सदियों से ही होली एक दिन पहले मनाई जाती है। इसके पीछे कोई खास वजह नहीं है। राजशाही के दिनों से ही यहां एक दिन पहले लोग गुलाल लगाकर इसे मनाते हैं।
इसे देखते हुए मंडी में हर साल लोकल होलीडे अनाउंस की जाती है, ताकि सभी लोग इस पर्व को हर्षोल्लास से मना सके।

एक दिन पहले होली मनाने पर क्या बोले जानकार …
छोटी काशी में सभी त्योहार शास्त्र अनुसार मनाए जाते हैं: राम लाल वहीं, अगर ज्योतिष गणना की बात करें तो उसके अनुसार भी होली का त्योहार हर वर्ष फाल्गुनी पूर्णिमा को मनाया जाता है। ज्योतिषाचार्य पंडित रामलाल शर्मा ने बताया कि इस बार फाल्गुणी पूर्णिमा 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 36 मिनट पर शुरू हो रही है, जोकि 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 25 मिनट तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि छोटी काशी में सभी त्योहार और पर्व शास्त्र अनुसार ही मनाए जाते हैं।
माधव राय के भ्रमण के साथ संपन्न होता है होली पर्व: रूपेश्वरी वरिष्ठ नागरिक रूपेश्वरी शर्मा बताती हैं कि पहले जहां गली-मोहल्लों में लोग एक-दूसरे को रंगे लगाते थे, वहीं अब शहर के लोग सेरी मंच पर एकजुट होकर सामूहिक तौर पर इस त्योहार को मनाते हैं। सेरी मंच पर नाचने-गाने के बाद लोग राज माधव राय मंदिर में जाकर होली मनाते हैं।
दोपहर दो बजे राज माधव राय जी की पालकी नगर भ्रमण पर निकलती है जिस पर लोग गुलाल फेंकते हैं। इस पालकी के वापिस मंदिर पहुंचते ही होली का त्योहार संपन्न हो जाता है। रूपेश्वरी बताती हैं कि बदलते समय के साथ मंडी की होली में बहुत से बदलाव आए हैं जोकि समय की जरूरत भी होती है।

छोटी काशी मंडी में एक दूसरे पर गुलाल लगाते हुए लोग।
मंडी में होती है भगवान शिव और श्रीकृष्ण की पूजा: दिनेश वरिष्ठ इतिहासकार डॉ. दिनेश धर्मपाल ने बताया कि छोटी काशी मंडी शैव और वैष्णव परंपरा वाला इकलौता शहर है। यहां भगवान शिव और भगवान श्रीकृष्ण को प्रमुख रूप से पूजा जाता है। होली का त्योहार इन्हीं से संबंधित है। ऐसे स्थान पर होली का त्योहार सबसे पहले मनाया जाना स्वाभाविक और अनिवार्य है।
अनजान लोगों को नहीं लगाया जाता गुलाल मंडी की होली की खासियत यह है कि यहां अनजान लोगों पर जबरदस्ती रंग नहीं डाला जाता। यदि कोई होली नहीं खेलना चाहता तो उस पर जबरदस्ती रंग नहीं लगाया जाता। मंडी में लोग सुबह ही होली खेलने के लिए टोलियां बनाकर शहर के मुख्य बाजारों में पहुंचते हैं। आसपास के गांव की महिलाएं भी बाजार में होली खेलने आती हैं।
मंदिर के प्रांगण में बर्तनों में घोला जाता है रंग मंडी के माधव राय मंदिर के प्रांगण में पीतल के बड़े बर्तनों में रंग घोला जाता था। बताया जाता है कि यहां राजा अपने दरबारियों के साथ होली खेलते थे। वे घोड़े पर सवार होकर प्रजा के बीच भी आते थे। आज भी यहां यह परंपरा निभाई जा रही है। मंडी में होली का उत्सव शाम के समय माधोराय की जलेब निकलने के बाद समाप्त हो जाता है।

हिमाचल की छोटी काशी मंडी में एक दिन पहले ही मनाया जा रहा होली का पर्व
पठावा से किया जाता है देवताओं का तिलक
छोटी काशी की होली में अबीर-गुलाल के साथ प्राकृतिक रंगों का प्रयोग किया जाता है। चीड़ और देवदार से निकलने वाले पीले पदार्थ (पठावा) से देवताओं को तिलक लगाया जाता है।
विशेष पकवान चिलहड़ू बनाती हैं महिलाएं
इस अवसर पर गांव की महिलाएं चावल के आटे का पकवान चिलहड़ू बनाती है। जिसे दूध और घी के साथ खाया जाता है।
PHOTOS में देखे मंडी की होली का जश्न…

मंडी के सैरी मंच में होली पर्व पर नाचते हुए लोग।

मंडी के सेरी मंच पर नाचते हुए लोग।

मंडी के सेरी मंच पर होली मनाने उमड़ी भीड़।

छोटी काशी मंडी में होली के जश्न मनाने सेरी मंच पहुंचे लोग।

छोटी काशी मंडी में होली मनाते हुए स्थानीय लोग।

मंडी में होली मनाने के लिए रंग खरीदते हुए लोग।

होली पर्व के जश्न में डूबा मंडी शहर।

मंडी के सैरी मंच में होली पर्व पर नाचते हुए लोग।

मंडी में होली मनाते हुए लोग।

मंडी के बाजार में गुलाल लेते हुए लोग।