Himachal News: Dharmshala former MLA Sudhir Sharma claims police personnel conducted raid Kangra | सुधीर शर्मा का दावा- 200 पुलिस जवानों की रेड: SP बोली- नाइट एरिया डोमिनेशन एक्सरसाइज, पूरे जिले में चल रही, चुनाव से पहले अनिवार्य होती है – Dharamshala News

धर्मशाला में सुधीर के घर के बाहर नाइट एरिया डोमिनेशन एक्सरसाइज करते हुए पुलिस।

हिमाचल कांग्रेस के बागी पूर्व विधायक एवं बीजेपी प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने देर रात अपने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमे उन्होंने लिखा की उनके घर के चारों ओर 200 पुलिस जवानों व अफसरों के साथ परेड की गई। उनके कार्यकर्ताओं के घरों, दुकानों व होटलों प

.

सुधीर के इस वीडियो के बाद हड़कंप मच गया। लोग इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं देने लग गए। वहीं जब इस बारे एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री से बात की गई तो बताया कि कोई रेड नहीं हुई। यह नाइट एरिया डोमिनेशन एक्सरसाइज होती है, जो कि चुनाव से पहले पुलिस फोर्स करती है।

धर्मशाला के पूर्व विधायक द्वारा अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया गया पुलिस जवानों के वीडियो का स्क्रीन शॉट।

धर्मशाला के पूर्व विधायक द्वारा अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया गया पुलिस जवानों के वीडियो का स्क्रीन शॉट।

SP बोली- पूरे जिला में चल रही नाइट एरिया डोमिनेशन एक्सरसाइज

SP ने बताया कि यह एक्सरसाइज पूरे जिला में हुई है। नगरोटा, जयसिंहपुर, धर्मशाला, ज्वालाजी व देहरा में भी की गई। चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिस​​​​​​​ फोर्स फ्लैग मार्च करती है। यही एक्सरसाइज बुधवार शाम के समय की गई। इस रूट में सुधीर शर्मा का घर भी आता है। पिछले दो दिन से यह एक्सरसाइज चली हुई है।

सुधीर को बागियों का सरहना बोलते रहे मुख्यमंत्री

बता दें कि मुख्यमंत्री सुक्खू सरकार पर सियासी संकट के बाद से ही सुधीर शर्मा पर हमलावर रहे हैं। मुख्यमंत्री बार बार कहते रहे कि सुधीर शर्मा बागी विधायकों के सरगना है। बागी विधायक बीजेपी की राजनीतिक मंडी में बिक गए। सीएम ने कई बार सार्वजनिक मंच से कहा कि पूर्व विधायक 15-15 करोड़ में बिके है। सुधीर शर्मा सबसे ज्यादा सीएम के निशाने पर रहे है। कांग्रेस के छह पूर्व विधायकों की बगावत की वजह से आज उप चुनाव लड़ा जा रहा है। ऐसे में सुधीर शर्मा का यह पोस्ट सीधे तौर पर मुख्यमंत्री पर निशाना है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *