Himachal News: Bhunda Maha Yagya rohru Surat Ram cross death of Shimla | रोहड़ू भुंडा-महायज्ञ; आज मौत की खाई पार करेंगे सूरत राम: बोले-डर के आगे आस्था, बेड़ा रस्म देखने उमड़ेगी भीड़, देश-विदेश से घर लौटे स्थानीय लोग – Rohru News

शिमला जिला के रोहड़ू की स्पैल वैली के दलगांव में भुंडा में उमड़ी भीड़ और आकर्षक ढंग से सजाया गया मंदिर

हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू के दलगांव में चल रहे ऐतिहासिक भुंडा महायज्ञ में आज महत्वपूर्ण बेड़ा की रस्म निभाई जाएगी। इस महायज्ञ में सूरत राम मौत की घाटी को पार करेंगे। यह पूरे महायज्ञ में आकर्षण का केंद्र रहता है। इस रस्म को विशेष घास की रस्सी बनाकर पूरा क

.

इस रस्म को विशेष जाती का व्यक्ति बेड़ा बनकर निभाता है। बेड़ा सूरत राम एक ऊंची पहाड़ी से रस्सी के जरिए नीचे की दूसरी पहाड़ी के बीच स्लाइड करते हुए मौत की खाई को पार करता है। सूरत राम (65 साल) नौवीं बार बेड़ा बनकर रस्सी के सहारे मौत की घाटी को पार करेंगे।

1985 में बकरालू महाराज के मंदिर में इससे पहले भुंडा हुआ था, वहां भी सूरत राम (तब 21 साल के थे) ने ही इस रस्म को पूरा किया था। सूरत राम प्रदेश में अलग अलग स्थानों पर होने वाले भुंडा महायज्ञों में 8 बार बेड़ा की भूमिका निभा चुके हैं।

शिमला जिला के रोहड़ू की स्पेल घाटी के दलगांव में भुंडा में उमड़ी भीड़

शिमला जिला के रोहड़ू की स्पेल घाटी के दलगांव में भुंडा में उमड़ी भीड़

सूरत राम बोले- डर से आगे आस्था

सूरत राम ने बताया कि कि वह भाग्यशाली हैं, जो उन्हें यह दैवीय कार्य करने का मौका मिला है। आस्था डर से कहीं आगे है। वह बताते हैं कि इस रस्सी को नाग का प्रतीक माना जाता है। यह प्रदर्शन भुंडा महायज्ञ का अहम हिस्सा है। यह यज्ञ रामायण महाभारत काल मे नरमेघ से का स्वरूप माना जाता है।

बेड़ा के नियम कठोर

बेड़ा एक विशेष जाति के लोग होते हैं। वहीं इस दैवीय कार्य करते हैं। इसके लिए चुने गए व्यक्ति को कई कठोर नियमों का पालन करता पड़ता हैं। सूरत राम ने कहा कि उन्होंने देवता के मंदिर में पूरे नियम के साथ ब्रह्मचर्य का पालन किया।

भुंडा महायज्ञ शुरू होने से 3 महीने पहले से घर जाने की इजाजत नहीं होती। बेड़ा को देवता के मंदिर में ही रहना पड़ता है। बेड़ा के लिए एक समय का भोजन मंदिर में ही बनता है। अनुष्ठान के समापन होने तक न तो बाल और न ही नाखून काटे जाते हैं।

सुबह चार बजे भोजन करने के बाद फिर अगले दिन सुबह चार बजे भोजन किया जाता है। यानी 24 घंटे में केवल एक बार भोजन किया जाता है। इस दौरान अधिकतम मौन व्रत का पालन किया जाता है। इसके अलावा अन्य प्रतिबंध भी रहते हैं।

रोहड़ू के दलगांव में भुंडा महायज्ञ में उमड़ी भीड़

रोहड़ू के दलगांव में भुंडा महायज्ञ में उमड़ी भीड़

ढाई महीने में तैयार की रस्सी

सूरत राम ने बताया कि इस रस्म को पूरा करने के लिए विशेष घास से खुद रस्सा तैयार किया है। इसे तैयार करने में चार लोगों ने सहयोग किया और इसे बनाने में ढाई महीने का समय लग गया।

भुंडा महायज्ञ में पहुंचे देवता और लोग

भुंडा महायज्ञ में पहुंचे देवता और लोग

भुंडा महायज्ञ में पहुंचे देवता और श्रद्धालु

भुंडा महायज्ञ में पहुंचे देवता और श्रद्धालु

रोहड़ू की स्पैल घाटी के दलगांव में भुंडा के सजाया गया मंदिर और महायज्ञ में पहुंचे लोग

रोहड़ू की स्पैल घाटी के दलगांव में भुंडा के सजाया गया मंदिर और महायज्ञ में पहुंचे लोग

भुंडा के पीछे की मान्यता

मान्यता है कि भुंडा महायज्ञ की शुरुआत भगवान परशुराम ने की थी। इस यज्ञ में भगवान परशुराम ने नरमुंडों की बलि दी थी। इसलिए इसे नरमेघ यज्ञ भी कहा जाता है। ये अनुष्ठान, पूर्ववर्ती बुशैहर रियासत के राजाओं की सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है। हिमाचल में कुल्लू के निरमंड, रामपुर बुशहर, रोहडू में भी इसे सदियों से मनाया जा रहा है।

भुंडा महायज्ञ में दूर दूर से लोग इसे देखने पहुंचते हैं और रोहडू की स्पैल वैली के भमनाला, करालश, खोड़सू, दयारमोली, बश्टाड़ी, गावणा, बठारा, कुटाड़ा, खशकंडी, दलगांव और भेटली गांवों में 1500 के करीब परिवार इसकी मेजबानी करते है। दूर दूर से आने वाले लोग इन गांव में ठहरते हैं।

देश-विदेश से भी घर लौटते हैं लोग

इन गांव के जो लोग देश-विदेश में नौकरी या व्यवसाय करते हैं, वह भी भूंडा के लिए वापस घर लौटते हैं। क्षेत्र के लोग तीन सालों से इसकी तैयारियों में जुटे थे। इसमें स्पैल घाटी के तीन प्रमुख देवता बौंद्रा महाराज, महेश्वर और मोहरी दलगांव मंदिर पहुंच गए हैं। इन देवताओं के साथ हजारों की संख्या में देवलु (देवता के कारदार) और श्रद्धालु भी पहुंच रहे है।

इस रस्म को देखने के लिए PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी आज रोहड़ू जाएंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *