Himachal News: BDO Pragpur Virender Kaushal arrest accepting Bribing Vigilance Kangra | हिमाचल में घूसखोर BDO गिरफ्तार: विजिलेंस ने 10 हजार लेते रंगे हाथ किया काबू, प्रधान से पैसा सेक्शन कराने के लिए मांगी घूस – Dehra News

BDO परागपुर वीरेंद्र कौशल को गिरफ्तार कर ले जाते हुए विजिलेंस टीम

हिमाचल प्रदेश में स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक ब्लॉक डवलपमेंट ऑफिसर (BDO) को 10 हजार रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को BDO परागपुर वीरेंद्र कुमार कौशल को रिश्वत की रकम के साथ रंगे

.

वीरेंद्र कुमार ने कांगड़ा जिला की परागपुर की कडोआ पंचायत की प्रधान रीना देवी से रिश्वत मांगी थी। बीडीओ पर आरोप है कि उसने DC ऑफिस से निर्माण कार्य के लिए 1 लाख 50 हजार रुपए रिलीज करवाने के लिए रिश्वत मांगी थी।

रीना देवी ने इसकी शिकायत विजिलेंस को दी। इसके बाद विजिलेंस ने जाल बिछाया और आज रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी को कल कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा।

BDO परागपुर वीरेंद्र कुमार कौशल

BDO परागपुर वीरेंद्र कुमार कौशल

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *