Himachal live grenade Army destroyed | Kangra News | कांगड़ा में मिला जिंदा ग्रेनेड: सेना ने पठानकोट ले जाकर किया नष्ट, लोगों से की संदिग्ध वस्तु को न छूने की अपील – Dharamshala News

देहरी कुतकाणा खड्ड में में मिला जिंदा ग्रेनेड।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक जिंदा ग्रेनेड मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। थाना रेहन क्षेत्र के देहरी कुतकाणा खड्ड में पुलिस को जब संदिग्ध लोहे की गोल वस्तु की सूचना मिली, तो टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि यह H-F 36 मॉडल का

.

पुलिस ने तत्काल क्षेत्र को सुरक्षित कर लिया। ग्रेनेड में पिन लगी होने के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था। जिला प्रशासन से मदद मांगी गई और भारतीय सेना की सहायता से ग्रेनेड को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया।

भारतीय सेना की बम निरोधक टीम ने ग्रेनेड को ममून कैंट, पठानकोट ले जाकर सुरक्षित तरीके से नष्ट किया। थाना रेहन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3 और BNSS की धारा 125 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भारतीय सेना की सहायता से ग्रेनेड को किया नष्ट।

भारतीय सेना की सहायता से ग्रेनेड को किया नष्ट।

एसडीएम ने की संदिग्ध वस्तु को न छूने की अपील

फतेहपुर एसडीएम विश्रुत भारती और एसपी नूरपुर अशोक रत्न के अनुसार, ग्रेनेड में पिन लगी होने के कारण स्थिति खतरनाक थी। सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की। इलाके को सील कर दिया गया।

एसडीएम विश्रुत भारती ने नागरिकों से अपील की है कि कोई संदिग्ध वस्तु दिखने पर उसे न छुए और तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने को कहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि कोई संदिग्ध वस्तु दिखे तो उसे न छुए और तुरंत पुलिस को सूचित करें। साथ ही अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *