दृष्टि वर्मा, जिसकी मोहाली में बिल्डिंग गिरने के कारण मौत हो गई।
पंजाब के मोहाली में मल्टीस्टोरी बिल्डिंग गिरने से हिमाचल की लड़की की मौत हो गई। वह बिल्डिंग में चल रहे PG में कपड़े बदलने गई थी, जबकि बाहर मंगेतर गाड़ी में उसका इंतजार कर रहा था। हादसे के बाद वह बेहोश हो गया था। दोनों की मार्च महीने में शादी होनी थी। घर
.
लड़की दृष्टि वर्मा (29) शिमला के पास ठियोग की रहने वाली थी। वह 5 साल से मोहाली की एक निजी कंपनी में काम कर रही थी। उसके पिता की 25 साल पहले रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। वह 3 बहने हैं। वह दूसरे नंबर पर थी।
दृष्टि छोटी बहन के साथ PG में रहती थी। बहन 2-3 दिन पहले बीमार होने के चलते घर आई थी।
मां के साथ दृष्टि वर्मा। पिता की मौत के बाद उन्होंने ही उसे पाला और पढ़ाया था।
कपड़े बदलने PG में गई थी, बाहर मंगेतर कर रहा था इंतजार मोहाली के सोहाना में शनिवार शाम को 5 एक मल्टीस्टोरी बिल्डिंग गिर गई। इस बिल्डिंग में चल रहे PG में दृष्टि वर्मा रहती थी। जानकारी के मुताबिक PG में दृष्टि कपड़े बदलने गई थी। उसका मंगेतर बिल्डिंग के बाहर सड़क पर गाड़ी में उसका इंतजार कर रहा था। वह शिमला के जुब्बल का रहने वाला है।
दृष्टि वर्मा मोहाली की एक निजी कंपनी में 5 साल से काम कर रही थी।
मंगेतर ने परिजनों को हादसे की सूचना दी हादसे को देखने के बाद मंगेतर बेहोश हो गया। कुछ देर बार होश में आने के बाद उसने घर पर घटना की जानकारी दी। इसके बाद लड़की के चाचा और गांव के 2-3 लोग मोहाली के लिए रवाना हुए।
दृष्टि वर्मा छोटी बहन के साथ बिल्डिंग में चल रहे PG में रहती थी। उसकी बहन 2-3 दिन पहले घर आ गई थी।
रात 8 बजे मलबे से निकाली, 11 बजे मौत इस हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन के साथ NDRF और आर्मी ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। रात 8 बजकर 4 मिनट पर NDRF की टीम ने दृष्टि वर्मा को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। रात 11 बजे उसकी मौत हो गई।
मोहाली में मल्टीस्टोरी बिल्डिंग गिरने के बाद शनिवार रात करीब 8 बजे लड़की दृष्टि वर्मा को मलबे से बाहर निकाला था। उसे अस्पताल ले गए थे, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई।
ठियोग में किया अंतिम संस्कार रविवार शाम को 5 बजे दृष्टि का शव पैतृक गांव पहुंचा। यहां घर में कुछ देर शव रखा गया। इसके बाद उसे श्मशान घाट में ले गए, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। दृष्टि के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
—————————-
ये खबर भी पढ़ें…
मोहाली में बिल्डिंग गिरने का VIDEO सामने आया, 24 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
पंजाब के मोहाली में शनिवार शाम को मल्टीस्टोरी बिल्डिंग गिर गई। स्थानीय प्रशासन के साथ NDRF और आर्मी ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। ये ऑपरेशन लगातार 24 घंटे तक चला, जिसमें 2 लोग मिले। सबसे पहले रात को हिमाचल की लड़की मिली थी। उसकी सांसें चल रही थी। उसे अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…