Himachal Congress without organization ULBs Panchayat elections | Pratibha Singh | Shimla | हिमाचल में 4 महीने बाद निकाय-पंचायत चुनाव: कांग्रेस के पास संगठन नहीं; प्रतिभा सिंह ने हाईकमान को लिखा पत्र, जल्दी कार्यकारिणी बनाए – Shimla News

हिमाचल प्रदेश में 4 महीने बाद नगर निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव होने है। मगर हिमाचल में सत्तारूढ़ कांग्रेस के पास संगठन ही नहीं है। इसी चिंता में कांग्रेस की इकलौती पदाधिकारी एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने हाईकमान को पत्र लिखकर जल्दी नया स

.

प्रतिभा ने लिखा, कार्यकारिणी भंग होने से प्रदेश में संगठन के कामकाज पर विपरीत असर पड़ रहा है। इसलिए प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी का जल्द गठन होना चाहिए। उन्होंने पंचायत व निकाय चुनाव देखते हुए जल्द कार्यकारिणी बनाने का आग्रह किया। संगठन के बगैर चुनाव लड़ना संभव नहीं है।

कांग्रेस संगठन के मंथन के लिए बीते दिनों शिमला के राजीव भवन पहुंची प्रदेश प्रभारी (फाइल फोटो)

कांग्रेस संगठन के मंथन के लिए बीते दिनों शिमला के राजीव भवन पहुंची प्रदेश प्रभारी (फाइल फोटो)

खासकर नगर निगम चुनाव के चुनाव बिना संगठन के कांग्रेस नहीं लड़ पाएगी, क्योंकि इनके इलेक्शन पार्टी सिंबल पर होते है। स्टेट इलेक्शन कमीशन 15 नवंबर के बाद कभी भी चुनाव का ऐलान कर सकता है, क्योंकि जनवरी और फरवरी में बर्फबारी की वजह से पहाड़ों पर चुनाव करा पाना मुश्किल होता है। इसलिए चुनाव आयोग नवंबर-दिसंबर में वोटिंग कराने की तैयारी कर रहा है।

इसी तरह जिला परिषद के चुनाव पार्टी सिंबल पर तो नहीं है। मगर कांग्रेस और भाजपा दोनों अपने समर्थित प्रत्याशी मैदान में उतारती है। हिमाचल में कांग्रेस के पास न राज्य, न जिला और न ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी है। ऐसे में कौन टिकट तय करेगा और किसे टिकट दिए जाएंगे। इन सब पर संशय बना हुआ है।

हिमाचल में कांग्रेस के नए संगठन पर मंथन के लिए राजीव भवन में मौजूद हाईकमान द्वारा भेजे गए पदाधिकारी

हिमाचल में कांग्रेस के नए संगठन पर मंथन के लिए राजीव भवन में मौजूद हाईकमान द्वारा भेजे गए पदाधिकारी

9 महीने से बिना संगठन के सत्तारूढ़ कांग्रेस

बता दें कि प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस लगभग 9 महीने से बिना संगठन के है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 6 नवंबर 2024 को भंग कर रखी है। तब से लेकर कई बार प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी विदित चौधरी और चेतन चौहान ने कई बार जल्दी संगठन बनाने के दावे किए। मगर संगठन अब तक नहीं बनाया गया।

दूसरी तरफ विपक्षी पार्टी ने 18 लाख से ज्यादा नए मेंबर के साथ साथ ब्लाक, जिला और राज्य कार्यकारिणी बना ली है और पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट गई है।

प्रदेश के नेताओं ने कई बार जल्दी संगठन बनाने का आग्रह किया

हिमाचल कांग्रेस के कई नेता दिल्ली जाकर अनेकों बार संगठन बनाने का आग्रह कर चुके हैं। प्रतिभा सिंह भी कई बार हाईकमान से आग्रह कर चुकी है। मगर पार्टी हाईकमान के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। प्रतिभा ने एक बार फिर से हाईकमान से कहा, कार्यकारिणी भंग होने से प्रदेश में संगठन के कामकाज पर विपरीत असर पड़ रहा है। इसलिए प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी का जल्द गठन होना चाहिए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *