Himachal Congress legislature party meeting | Vote Chor Gaddi Chor rally | In charge Rajni Patil | CM Sukhvinder Sukhu | Shimla | शिमला में कांग्रेस की वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली आज: इससे प​​​​​​​हले ​​​​​​​विधायक दल की मीटिंग बुलाई; पीटरहॉफ में बनेगी इस अभियान को लेकर रणनीति – Shimla News

शिमला में कुछ देर बाद कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग में वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान को लेकर चर्चा होगी।

हिमाचल की राजधानी शिमला में कांग्रेस आज ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली करने जा रही है। इससे पहले शिमला के पीटरहॉफ में सुबह 9 बजे कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग बुलाई गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की अध्यक्षता में होने वाली इस मीटिंग में प्रदेश कांग्रेस

.

कांग्रेस ने शिमला के पीटरहॉफ में सुबह 9 बजे विधायक दल की मीटिंग बुलाई है। इसमें वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान को लेकर चर्चा की जाएगी। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी 22 अगस्त से 7 सितंबर तक ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान चलाने जा रही है। विधायक दल मीटिंग में इसे लेकर विस्तृत चर्चा होगी।

कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बताया, इस अभियान के दौरान जनता को बताया जाएगा कि भाजपा ने इलेक्शन कमीशन के साथ मिलकर किस तरह वोट चुराए हैं। राहुल गांधी के खुलासे ने इलेक्शन कमीशन की भाजपा से साठगांठ की पोल खोल दी है।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल देर शाम शिमला पहुंचीं।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल देर शाम शिमला पहुंचीं।

पहले रैली, फिर हस्ताक्षर अभियान चलाएगी कांग्रेस

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशों पर यह अभियान आज से शुरू हो रहा है। इसके तहत ब्लॉक, जिला व राज्य स्तर पर रैलियां करने की योजना है। इसके बाद 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक देशभर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।

रजनी पाटिल शिमला पहुंची

शिमला में होने वाली विधायक दल में शामिल होने के लिए कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल गुरुवार देर शाम को शिमला पहुंच गई है।

शिमला में होने वाली रैली में मुख्यमंत्री सुक्खू, रजनी पाटिल, प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री, मंत्री, प्रदेश के सह प्रभारी चेतन चौहान व विदित चौधरी पार्टी के सभी MLA, बोर्डों निगमों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी पूर्व सदस्य, जिला व ब्लॉक कमेटी के सभी पूर्व पदाधिकारी और अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी भाग लेंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *