Himachal CM Sukhwinder Sukhu Delhi Bengaluru Congress working committee Pratibha Singh Shimla | हिमाचल CM सुक्खू-प्रतिभा सिंह आज दिल्ली जाएंगे: कल बेंगलुरु में होने वाली CWC की रैली में शामिल होंगे, 29 दिसंबर को होगी वापसी – Shimla News

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अगले 5 दिन तक शिमला में नहीं मिलेंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू आज शिमला से दिल्ली रवाना होंगे और रात में दिल्ली में रुकंगे। दिल्ली से वह कल बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेंगे और दोपहर बाद बेंगलुरु में होने वाली का

.

CM सुक्खू 27 दिसंबर को बेंगलुरु में कांग्रेस पार्टी की रैली में शामिल होंगे। सीएम उसी दिन वापस दिल्ली लौटेंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू 28 दिसंबर को दिल्ली में ही रुकेंगे। इस दिन वह केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं। 29 दिसंबर को वह वापस शिमला लौटेंगे।

बता दें कि कर्नाटक के बेलगांम गांव में 1924 में एक अधिवेशन हुआ था। इसमें ही महात्मा गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया। इस अधिवेशन की एक शताब्दी के मौके पर कांग्रेस पार्टी कल CWC और परसों कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में बड़ी रैली करने जा रही है।

प्रतिभा सिंह भी CWC में शामिल होने बेंगलुरु जाएंगी

वहीं हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी CWC के लिए आज दिल्ली और कल बेंगलुरु पहुंचेंगी। प्रतिभा सिंह भी CWC मीटिंग में शामिल होंगी।

कांग्रेस को मजबूत बनाने पर होगी चर्चा

CWC में देशभर में कांग्रेस की मजबूती को लेकर चर्चा होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष हिमाचल में नया संगठन बनाने को लेकर सीनियर नेताओं से चर्चा कर सकते है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *