दिल्ली में होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी मीटिंग में शामिल होंगे हिमाचल सीएम, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री
हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री आज दिल्ली जाएंगे। सीएम सुक्खू बीती शाम को ही चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। कुछ देर बाद वह चंडीगढ़ से दिल्ली जाएंगे। तीनों नेता दिल्ली में कांग्रेस वर्किं
.
दरअसल, अहमदाबाद में संपन्न अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सम्मेलन में देशभर में संविधान बचाओं अभियान के तहत राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव स्तर पर रैली निकालने का फैसला लिया गया है। हिमाचल में भी इन रैली का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

हिमाचल के मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह
संगठन को लेकर भी होगी चर्चा दिल्ली दौरे के दौरान सीएम सुक्खू, प्रतिभा सिंह और मुकेश अग्निहोत्री कांग्रेस हाईकमान से हिमाचल में संगठन को लेकर भी मुलाकात करेंगे, क्योंकि प्रदेश में संगठन के बगैर कांग्रेस को 6 महीने होने जा रहे हैं। बिना संगठन के कांग्रेस वर्कर मायूस हैं। सुक्खू कैबिनेट में मंत्री चंद्र कुमार संगठन को पैरालाइज्ड तक बोल चुके हैं।
अनाथ हो गए कार्यकर्ता- साबरदीन बीते कल ही बिलासपुर में एक कांग्रेस नेता ने पार्टी की मीटिंग सीएम, प्रदेश अध्यक्ष समेत हाईकमान पर निशाना साधा। साबरदीन ने कहा, हिंदुस्तान की सबसे बड़ी और पुरानी पार्टी में आज जिलाध्यक्ष ही नहीं है। कहां जाएगी पार्टी? कार्यकर्ता अनाथ हो गए हैं।