मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू
हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अगले 3 दिन तक शिमला में नहीं मिलेंगे। CM सुक्खू आज दिल्ली में PM नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं। शुक्रवार देर शाम को उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन म
.

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली में बुलाई हिमाचल कांग्रेस के सीनियर नेताओं की मीटिंग
उन्होंने केंद्रीय मंत्री से उन आपदा प्रभावितों को एक बीघा जमीन देने का आग्रह किया, जिनके मकान और जमीन इस बादल फटने से बह गए हैं। उन्होंने कहा, राज्य का 68 प्रतिशत भाग वन क्षेत्र में है, इसलिए उन्होंने पुनर्वास के लिए वन मानदंडों में ढील देने की आवश्यकता पर बल दिया।
कल चंबा जाएंगे सुक्खू
CM सुक्खू अगले कल दिल्ली से सीधे चंबा जाएंगे। यहां पर अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के समापन अवसर पर शामिल होंगे। इस दौरान लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे। परसों यानी 4 अगस्त को सुक्खू चंबा में कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह चंबा से कांगड़ा आएंगे। कुछ देर कांगड़ा में रुकने के बाद दोबारा दिल्ली जाएंगे।
4 अगस्त को फिर दिल्ली लौटेंगे सुक्खू
सूत्रों की माने तो कांग्रेस हाईकमान ने 4 अगस्त को शाम के वक्त दिल्ली में पार्टी की एक मीटिंग बुलाई है। इसमें हिमाचल सीएम, व डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री समेत समेत पांच से छह सीनियर नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है। इस मीटिंग में कांग्रेस संगठन को लेकर मंथन हो सकता है।
दिल्ली में कांग्रेस संगठन पर मंथन
हिमाचल में बीते साल 6 नवंबर से कांग्रेस बिना संगठन के है। धरातल पर कांग्रेस की सभी एक्टिविटी लगभग 9 महीने से ठप पड़ी है। कांग्रेस वर्कर भी इससे मायूस है। गुटबाजी की वजह से 9 महीने से नया संगठन नहीं बन पाया है, जबकि कांग्रेस हाईकमान ने कई बार राज्य, जिला व संसदीय क्षेत्र सत्र पर दिल्ली से ऑब्जर्वर भेजे।
ऑब्जर्वर ने पूरे प्रदेश का भ्रमण किया और हाईकमान को रिपोर्ट भी सौंपी। फिर भी कांग्रेस हाईकमान नया संगठन नहीं बना पाया। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस के नए अध्यक्ष की वजह से पेंच फंसा हुआ है। कांग्रेस का एक धड़ा प्रतिभा सिंह की जगह किसी नए को पार्टी अध्यक्ष बनाना चाह रहा है, जबकि होली लॉज समर्थक प्रतिभा सिंह को कंटीन्यू अध्यक्ष के तौर पर देखना चाहते हैं।

एससी कोटे से अध्यक्ष पद के दो बड़े दावेदार
नए अध्यक्ष को लेकर अब तक सहमति नहीं बनी
कांग्रेस हाईकमान के पास जब नए अध्यक्ष का प्रस्ताव आया तो कई नामों पर चर्चा हो चुकी है। मगर अब तक किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पा रही है। 4 अगस्त को होने वाली मीटिंग में नए अध्यक्ष को लेकर भी सहमति हो सकती है। इस मीटिंग में मंत्रिमंडल में खाली पड़े एक पद को भरने को लेकर भी चर्चा संभावित है।
एससी कोटे से विनय के अध्यक्ष बनने की संभावनाएं
प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष के लिए अब तक अनिरुद्ध सिंह, कुलदीप राठौर, संजय अवस्थी के नाम चर्चा में रहे हैं। एससी कोटे से विनय कुमार, विनोद सुल्तानपुरी, सुरेश कुमार के नाम की चर्चा है। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस हाईकमान एससी कोटे से अध्यक्ष बनाना चाह रहा है। ऐसे में विनय कुमार के अध्यक्ष बनने की संभावनाएं ज्यादा है।