Himachal Chief Minister Sukhvinder Sukhu Health Update | IGMC Shimla  | हिमाचल CM सुक्खू की अचानक तबीयत बिगड़ी: देर रात बीमार हुए, सुबह शिमला IGMC में पहुंचे; कल जम्मू-कश्मीर जाना था – Shimla News

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें स्वास्थ्य जांच के लिए तुरंत IGMC शिमला लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनके टेस्ट किए। डॉक्टरों ने उन्हें रेस्ट की सलाह दी। डॉक्टरों की जांच के बाद वह शिमला में CM के

.

सीएम के स्वास्थ्य के बारे में आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया कि पेट में हल्के दर्द के बाद सीएम स्वास्थ्य जांच को आईजीएमसी पहुंचे थे। अब वह ठीक है और उन्हें घर भेज दिया गया है। उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और सरकारी आवास ओक ओवर में आराम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीते कल ही कैबिनेट मीटिंग ली और पूरी तरह स्वस्थ थे। देर रात को ही अचानक उनके पेट में दर्द उठा।

IGMC शिमला अस्पताल जहां स्वास्थ्य जांच को सीएम पहुंचे थे।

IGMC शिमला अस्पताल जहां स्वास्थ्य जांच को सीएम पहुंचे थे।

पहले भी बिगड़ चुकी तबीयत, एम्स भर्ती करवाना पड़ा था मुख्यमंत्री बीते 7 अक्टूबर माह में भी बीमार पड़े थे। तब डॉक्टरों ने उनके पेट में इन्फेक्शन के साथ साथ पैंक्रियाटाइटिस बताया था। एक सप्ताह तक AIIMS दिल्ली में भर्ती होने के बाद सीएम स्वस्थ होकर लौटे थे। जून 2023 में भी सीएम बीमार पड़े थे। तब उन्होंने चंडीगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल से उपचार कराया था।

कल जम्मू कश्मीर जाने का था कार्यक्रम मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अगले कल जम्मू कश्मीर जाना था। कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बना रखा है। ऐसे में अब उनके पेट दर्द के बाद उनके जम्मू कश्मीर जाने पर अभी संशय बना हुआ है।

IGMC प्रशासन ने जारी किया सीएम का हेल्थ बुलेटिन IGMC प्रशासन द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, सीएम सुक्खू आज सुबह अल्ट्रासाउंड के लिए अस्पताल आए। उन्हें पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द हो रहा था और उनकी परेशानी का कारण जानने के लिए अल्ट्रासाउंड किया गया था। अच्छी बात यह है अल्ट्रासाउंड के परिणाम सामान्य आए। हालांकि, सावधानी के तौर पर खून की जांच भी कराई गई, जिसकी रिपोर्ट अभी आनी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *