Himachal Chandigarh Haryana Punjab News Brief | Haryana Lok Sabha Election | न्यूज इन ब्रीफ@11AM: हरियाणा में वोटिंग, राहुल गांधी आज पंजाब में, हिमाचल में 13 टूरिस्ट घायल; छत्तीसगढ़ में बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट – Haryana News

नमस्कार, आइए जानते हैं सुबह 11 बजे तक की हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़ सहित देश और दुनिया की 10 बड़ी खबरें…

.

1. हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटों पर मतदान, सुबह 9 बजे तक 8.31%​ वोटिंग
हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। सुबह 9 बजे तक 8.31% मतदान हुआ। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। जितने भी वोटर शाम 6 बजे तक लाइन में लगे होंगे, सबको मतदान का मौका मिलेगा।
पढ़ें पूरी खबर…

2. छत्तीसगढ़ में बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट: बेमेतरा में धमाके से करीब 10-12 लोगों की मौत की आशंका
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में स्थित एक बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट में 10 से 12 लोगों के मरने की आशंका है। बताया जा रहा है कि कई लोगों के शरीर टुकड़ों में बंट गए। मलबे में कई लोग दबे हो सकते हैं। घटना बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड बारूद फैक्ट्री की है।
पढ़ें पूरी खबर…

3. पंजाब में कांग्रेसी मेयर के घर ED की रेड
पंजाब के बटाला में कांग्रेसी मेयर के घर ED ने रेड की है। उनके साथ उनके करीबियों के घर भी टीम ने रेड मारी। जानकारी के अनुसार, पंजाब में कुल 3 जगहों पर ED की टीमें पहुंची। फिलहाल तीनों जगहों को पूरी तरह सील कर रखा गया है। घर के किसी भी सदस्य को अंदर या बाहर जाने की इजाजत नहीं है।
पढ़ें पूरी खबर…

4. पुणे पोर्श केस में आरोपी का दादा गिरफ्तार; पोते को बचाने के लिए ड्राइवर को फंसाने की कोशिश की
पुणे पोर्श एक्सीडेंट मामले में पुलिस ने नाबालिग आरोपी के दादा को गिरफ्तार किया है। उस पर फैमिली ड्राइवर को अपने घर में बंधक बनाने का आरोप है। नाबालिग का पिता विशाल अग्रवाल भी आरोपी है। पुलिस ने उसे 21 मई को गिरफ्तार किया था। आरोपी के पिता 7 जून तक पुलिस रिमांड पर रहेंगे। दरअसल 18 मई को नाबालिग ने पोर्श कार से बाइक सवार युवक-युवती को टक्कर मार दी थी। दोनों की मौके पर मौत हो गई थी।
पढ़ें पूरी खबर…

5. हिमाचल में रोड एक्सीडेंट, हरियाणा के 13 टूरिस्ट घायल
हिमाचल प्रदेश के मंडी में आज सुबह एक ट्रेवलर और ट्रक में भिड़ंत हो गई। चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर हुए इस हादसे में 13 पर्यटक घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जोनल अस्पताल मंडी में पहुंचाया गया, जहां सभी का उपचार चल रहा है। ये सभी हरियाणा में पानीपत के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर…

6. इंटरनेशनल कोर्ट बोला- राफा में जंग रोके इजराइल: इजराइल का आदेश मानने से इनकार
इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस ने इजराइल को आदेश दिया कि वह राफा में हमले को तुंरत रोके। साउथ अफ्रीका ने इजराइल पर नरसंहार का आरोप लगाते हुए कोर्ट से जंग को रोकने की मांग की थी। मामले में 15 जजों की टीम सुनवाई कर रही थी, जिसमें से 13 जजों ने साउथ अफ्रीका के पक्ष में फैसला सुनाया। हालांकि, ICJ के पास फैसले को लागू कराने की पावर नहीं है। इजराइल ने कोर्ट का ऑर्डर न मानने की बात कही है।
पढ़ें पूरी खबर…

7. राहुल गांधी आज पंजाब में, पार्टी उम्मीदवार के लिए वोट मांगेंगे
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पंजाब के अमृतसर पहुंच रहे हैं। तकरीबन 4 बजे वह रैली स्थल पर पहुंच जाएंगे और अमृतसर से पार्टी उम्मीदवार मौजूदा सांसद गुरजीत औजला के हक में प्रचार करेंगे। बीते शुक्रवार ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2 दिवसीय पंजाब दौरा संपन्न हुआ है। इसके बाद अब राहुल गांधी पंजाब में 3 रैलियां करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर…

8. देश में डिजिटल हाउस अरेस्ट साइबर क्राइम में बढ़ोतरी: बीते 10 साल में सामने आए 65 हजार मामले
रिजर्व बैंक की एक रिपोर्ट से पता चला है कि 2023 के दौरान देश में हाउस अरेस्ट के जरिए 30 हजार करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी हुई। इसमें नकली पुलिस स्टेशन बनाकर, फर्जी अधिकारी बनकर लोगों को डराया जाता है। पिछले एक दशक में, भारतीय बैंकों ने धोखाधड़ी के 65,017 मामलों की सूचना दी है, जिसके कारण कुल 4.69 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
पढ़ें पूरी खबर…

9. पंजाब में बेटियों ने दी मां को मुखाग्नि
पंजाब के फाजिल्का में 2 बेटियों ने आज बेटे का काम किया है। स्थानीय अमर कॉलोनी निवासी नीलम गिल्होत्रा पत्नी नरेश गिल्होत्रा का शुक्रवार को देहांत हो गया। उनके कोई बेटा न होने के कारण उनकी बेटियों गौरी गिल्होत्रा और आरती भठेजा ने मुखाग्नि दी।
पढ़ें पूरी खबर…

10. आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज-2: भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने गोल्ड; मिक्स्ड टीम ने जीता सिल्वर
साउथ कोरिया के येचिओन में चल रहे वर्ल्ड कप स्टेज-2 आर्चरी के कंपाउंड में भारतीय महिला टीम ने गोल्ड जीता है। वहीं मिक्स्ड टीम में सिल्वर मेडल मिला है। विमेंस फाइनल में भारतीय टीम ने तुर्की को हराया। जबकि मिक्स्ड टीम को अमेरिका से हारा का सामना करना पड़ा। भारतीय तिकड़ी का वर्ल्ड कप में लगातार तीसरा गोल्ड है। इससे पहले इस तिकड़ी ने इसी साल की शुरुआत में शंघाई में हुए वर्ल्ड कप स्टेज-1 में इटली को हरा कर गोल्ड जीता था। इससे पहले पिछले साल पेरिस में हुए वर्ल्ड कप स्टेज-4 में भी गोल्ड जीता था।
पढ़ें पूरी खबर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *