बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आर.एस. भट्टी आज अचानक बेगूसराय पहुंचे। डीजीपी के आने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हलचल मच गया और आनन-फानन में सभी तैयारी की गई। दोपहर में डीजीपी आर.एस. भट्टी पटना न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से ब
.

बेगूसराय स्टेशन पर डीजीपी।
नए कानून की दी जानकारी
डीजीपी ने एक जुलाई को लागू होने वाले कानून के संबंध में जानकारी दी और गंभीरता पूर्वक काम करने पर बल दिया। इसके बाद डीजीपी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से उनके समस्या की जानकारी ली। इसके बाद आवश्यक निर्देश देने के बाद विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से बताया।इस दौरान डीजीपी ने कई अन्य मुद्दों पर भी जानकारी दी। उन्होंने अपने कर्तव्य का गंभीरता पूर्वक निर्वहन करने के साथ ही एक जुलाई से प्रभावी होने वाले कानून सही तरीके से निर्वहन करने का निर्देश दिया। हालांकि, मीडिया कर्मियों को डीजीपी के कार्यक्रम से दूर रखा गया। इससे पहले पुलिस लाइन पहुंचने पर डीजीपी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।