Heavy rain in Jharkhand for the last 24 hours | रांची में भारी बारिश..NDRF ने 35 लोगों को किया रेस्क्यू: पूरे राज्य में रेड अलर्ट, 12वीं तक स्कूल बंद; आकाशीय बिजली से दो की मौत – Ranchi News

रांची समेत झारखंड के 15 जिलों में लगातार तेज बारिश के बाद जन जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। रांची में बारिश के बाद स्थिति और भी बुरी हो गई है। शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए। सड़क पर कमर तक पानी भर गया। घरों में रखे सामान पानी में तैर रहे हैं। जगह-जग

.

रांची के दीपाटोली रोड नंबर पांच में सैकड़ों घरों में पांच फीट तक पानी जमा हो गया। लोग फंस गए तो उन्हें रेस्क्यू करने के लिए NDRF को उतारा गया। ऐसा पहली बार हुआ है जब रांची में बारिश के बाद NDRF को उतारा गया है। टीम ने अब तक 35 लोगों का रेस्क्यू किया है।

कुडू से रांची जाने वाले नेशनल हाईवे में अत्यधिक बारिश होने के कारण रातू पहुंचने वाला डायवर्सन क्षतिग्रस्त हो गया है। वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए पूरे राज्य में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य के सभी जिले के उपायुक्त को पत्र लिख कर अलर्ट रहने को कहा है।

मौसम विभाग के अलर्ट के बाद राज्य सरकार ने केजी से 12वीं क्लास तक के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों 3 अगस्त तक बंद के आदेश दिए हैं। उधर, गढ़वा में ठनका गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।

रांची में बारिश के बाद की हालात देखिए…

रांची के कई इलाके में पानी भरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी NDRF की टीम।

रांची के कई इलाके में पानी भरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी NDRF की टीम।

बारिश के बाद शहर में यातायात व्यवस्था भी ठप हो गई।

बारिश के बाद शहर में यातायात व्यवस्था भी ठप हो गई।

पानी में फंसे लोगों को निकालती NDRF की टीम।

पानी में फंसे लोगों को निकालती NDRF की टीम।

रांची के दीपाटोली में पानी में फंसी बच्ची को बाहर निकालती NDRF की टीम।

रांची के दीपाटोली में पानी में फंसी बच्ची को बाहर निकालती NDRF की टीम।

झारखंड की राजधानी रांची में जल सत्याग्रह करते युवा। इन लोगों की मांग है कि बारिश के चलते निकासी सिस्टम ठीक किया जाए। रांची में 2 अगस्त को सामान्य से 255% ज्यादा बारिश हुई।

झारखंड की राजधानी रांची में जल सत्याग्रह करते युवा। इन लोगों की मांग है कि बारिश के चलते निकासी सिस्टम ठीक किया जाए। रांची में 2 अगस्त को सामान्य से 255% ज्यादा बारिश हुई।

रांची में पहली बार उतरी NDRF

रांची मे गुरुवार रात दो बजे से बारिश जो शुरू हुई है, वह रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। तेज हवा के साथ हो रही बारिश ने ऐसी आफत मचाई है कि रांची शहर में पहली बार NDRF को उतारा गया। शुक्रवार दोपहर दीपाटोली रोड नंबर पांच में सैकड़ों घरों में पांच फीट तक पानी जमा हो गया। टीम ने अब तक 35 लोगों का रेस्क्यू किया।

लगातार हो रही बारिश को लेकर रांची नगर निगम भी अलर्ट मोड में है। निगम की ओर से आम नागरिकों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। आयोग की ओर से कहा गया है कि अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें। घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतें और जरूरी वस्तुएं पहले से तैयार रखें। जल-जमाव की स्थिति होने पर टॉल फ्री नंबर 1800-570-1235 या Whatsapp 814-123-1235 पर तुरंत सूचित करें।

बीते 24 घंटे में दूसरे जिले में कैसा रहा मौसम

बीते 24 घंटे में गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में भी भारी बारिश हुई। पश्चिमी सिंहभूम के हिरणी जलप्रपात में अचानक पानी आ गया है। जिसके बाद सैलानियों को वहां से हटाया गया।

जामताड़ा में बारिश के कारण बिजली गुल रही। कई निचले इलाके में पानी भर गया, सड़कें जलमग्न हो गईं। जामताड़ा से सटे आसनसोल जैसे बड़े शहर के रेलपार में बाढ़ जैसे हालात हो गए। नीचे तल के घरों में पानी भर आया। लोग ऊंचे तथा सुरक्षित स्थानों कि ओर रुख करते देखे गए।

अन्य जिलों में बारिश की कुछ तस्वीरें देखिए…

रामगढ़ के रजरप्पा में भी भैरवी नदी उफना गई। छिलका पुल के ऊपर से पानी बहने लगा। इससे गोला से रजरप्पा मंदिर का संपर्क टूट गया। दर्जनों दुकानें डूब गईं।

रामगढ़ के रजरप्पा में भी भैरवी नदी उफना गई। छिलका पुल के ऊपर से पानी बहने लगा। इससे गोला से रजरप्पा मंदिर का संपर्क टूट गया। दर्जनों दुकानें डूब गईं।

लोहरदगा में बीते 24 घंटे से बारिश हो रही है।

लोहरदगा में बीते 24 घंटे से बारिश हो रही है।

बोकारो में भी लगातार बारिश हो रही है।

बोकारो में भी लगातार बारिश हो रही है।

पश्चिमी सिंहभूम के हिरणी जल प्रपात में अचानक पानी आ गया।

पश्चिमी सिंहभूम के हिरणी जल प्रपात में अचानक पानी आ गया।

पलामू में बारिश के बाद नदी उफान पर है।

पलामू में बारिश के बाद नदी उफान पर है।

आगे क्या…आज भी भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने शनिवार को भी ​कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने शनिवार को सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्‌टी की घोषणा की है।

सीएम के आदेश के मुताबिक, केजी से 12वीं तक की कक्षाएं बंद रहेंगी। बारिश के दौरान बच्चों को स्कूल आने-जाने में होने वाली परेशानी को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है।

लगभग हर जिले में हाल-बेहाल
केवल राजधानी रांची में ही बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया है, ऐसा नहीं है। राज्य के अधिकांश जिलों में हाल-बेहाल है। कई जिलों से आकाशीय बिजली गिरने से मौत की भी सूचना है। वहीं प्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर में भैरवी और दामोदर का जल स्तर बढ़ने से दुकानें बह गई।

अभी भी 32 फीसदी कम बारिश

पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। इससे एक ही दिन में बारिश का चार प्रतिशत कोटा पूरा हो गया है। दो अगस्त तक 526 एमएम बारिश होनी थी। जो 359 एमएम तक हो चुकी है। यह सामान्य से 32 फीसदी कम है।

मौसम का मिजाज ऐसा क्यों बदला

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बना हुआ है। इस वजह से पश्चिम बंगाल सहित झारखंड में जोरदार बारिश हो रही है। झारखंड के पश्चिम और उत्तर पश्चिम क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई।

इसी लो प्रेशर की वजह से आज भी बारिश होगी। रांची में आज हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। चार और पांच अगस्त को बारिश में कमी हो सकती है। छह अगस्त को फिर रांची सहित राज्य के कई क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *