Heatwave alert for 4 days in Rajasthan UP | राजस्थान-UP में 4 दिन तक हीटवेव का अलर्ट: कानपुर सबसे गर्म शहर, तापमान 46.8 डिग्री; 18 राज्यों में बारिश की आशंका

नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
दिल्ली और हरियाणा में आज भी हीटवेव का अलर्ट है। - Dainik Bhaskar

दिल्ली और हरियाणा में आज भी हीटवेव का अलर्ट है।

देश में तेज गर्मी का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान और झारखंड के लिए लगातार चार दिन तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं, पंजाब-हरियाणा और दिल्ली में 2 दिन तक और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा में आज लू चलने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग ने कहा है कि सोमवार को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश के कई शहरों में तापमान 43 डिग्री से 46 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। कानपुर देश में सबसे गर्म शहर रहा। यहां तापमान 46.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, हरियाणा के सिरसा में तापमान 46.4 डिग्री और राजस्थान के गंगानगर में तापमान 46.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

इसके बाद पंजाब के अमृतसर में तापमान 45.9 डिग्री और दिल्ली के आयानगर में 45.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ओडिशा, बिहार और गोवा में आज उमसभरी गर्मी की भी संभावना जताई गई है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, ओडिशा में इस गर्मी के सीजन में हीटस्ट्रोक से 30 लोगों की मौत हो चुकी है।

इन राज्यों में आज बारिश का अलर्ट
देश में गर्मी के दौर के साथ 18 राज्यों के कई शहरों में बारिश की भी आशंका जताई गई है। हालांकि, बारिश से यहां तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना काफी कम है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश होगी।

हीटवेव का असर…

  • ओडिशा सरकार ने लोगों से कहा है कि सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक घर में ही रहें। यहां 13 जगहों पर पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। अगले तीन दिन तक ऐसे ही हालत रहने का अनुमान है। सरकार ने ठेकेदारों को मजदूरों से ज्यादा काम कराने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
  • महाराष्ट्र में ठाणे नगर निगम ने वाटर सप्लाई में 5 फीसदी कटौती की घोषणा की है। 5 जून नए आदेश को लागू किया जाएगा। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि BMC से पानी की सप्लाई कम हो रही है। पानी की कमी के चलते यह निर्णय लिया गया है। BMC से ठाणे नगर निगम को 85 MLD पानी सप्लाई किया जाता है।
  • CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट परिसर में पक्षी-पक्षियों के लिए पानी और भोजन के सकोरे रखे। CJI ने खुद उन स्थानों को तय किया था जहां इन्हें रखा गया है। उन्होंने पक्षी-पक्षियों के लिए पानी और भोजन की कमी नहीं होने के निर्देश दिए हैं।
  • UP के अयोध्या में मौजूद राम मंदिर के मैनेजमेंट ने यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गर्मी से राहत देने के लिए कई इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं के लिए के हेल्प सेंटर खोले गए हैं। वहीं पानी की कमी दूर करने के लिए जगह-जगह वाटर कूलर लगाए हैं साथ ही ORS की व्यवस्था भी की है। मैनेजमेंट का कहना है कि ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि श्रद्धालुओं को लाइन में ज्यादा देर नहीं खड़ा रहना पड़े।

दिल्ली में 27 जून तक मानसून आने का अनुमान
केरल और नॉर्थ-ईस्ट राज्यों में 30 मई को मानसून पहुंचा था। IMD ने 31 मई तक इसके केरल पहुंचने की संभावना जताई थी। 31 मई को उत्तरी पश्चिम बंगाल में मानसून पहुंचा। इसके दिल्ली में 27 जून तक आने का अनुमान है।

बंगाल में इस साल मानसून तय समय से छह दिन पहले पहुंचा है। IMD ने इसके 6 जून तक राज्य में प्रवेश करने की संभावना जताई थी। मानसून जल्दी आने का कारण रेमल साइक्लोन बताया जा रहा है, जो 26 मई को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में आया था।

इससे पहले 30 मई, 2017 को साइक्लोन मोरा के कारण मानसून समय से पहले आया था। 2023 में केरल में मानसून की एंट्री सात दिन की देरी के बाद 8 जून को हुई थी। ​आमतौर पर केरल में 1 जून को मानसून प्रवेश करता है और 5 जून तक देश के ज्यादातर हिस्सों को कवर कर लेता है।

देशभर से मौसम की तस्वीरें…

दिल्ली में सोमवार को हीटवेव चली। यहा तापमान 43 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया।

दिल्ली में सोमवार को हीटवेव चली। यहा तापमान 43 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया।

तस्वीर राजस्थान के जयपुर की है। यहां भी सोमवार को लू और तेज गर्मी पड़ी।

तस्वीर राजस्थान के जयपुर की है। यहां भी सोमवार को लू और तेज गर्मी पड़ी।

दिल्ली में रविवार को तेज गर्मी के बीच लोग पानी की किल्लत से जूझते दिखे।

दिल्ली में रविवार को तेज गर्मी के बीच लोग पानी की किल्लत से जूझते दिखे।

तस्वीर दिल्ली की है। यहां एक शख्स हीटवेव से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर साइकिल चलाते दिखा।

तस्वीर दिल्ली की है। यहां एक शख्स हीटवेव से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर साइकिल चलाते दिखा।

बेंगलुरु में धूलभरी आंधी और तेज रफ्तार से हवा चली। इससे कई पेड़ उखड़ गए।

बेंगलुरु में धूलभरी आंधी और तेज रफ्तार से हवा चली। इससे कई पेड़ उखड़ गए।

राज्यों के मौसम की खबरें सिलसिलेवार पढ़ें…

मध्य प्रदेश: भोपाल, इंदौर समेत कई जिलों में बारिश: छतरपुर का बिजावर सबसे गर्म, पारा 45.8 डिग्री

मध्यप्रदेश में नौतपा के बीतने के बाद सोमवार को कई जिलों में गर्मी के तेवर नर्म दिखे। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, धार, बैतूल समेत कई जिलों में बारिश भी हुई। छतरपुर का बिजावर और निवाड़ी का पृथ्वीपुर सबसे गर्म रहा। बिजावर में तापमान 45.8 और निवाड़ी में 45.5 डिग्री दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब: 2.2 डिग्री गिरा तापमान, 5 जून से बारिश की संभावना; 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

पंजाब में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के बाद तापमान में 2.2 डिग्री तक गिरावट हुई है। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। राज्य में 4 जून तक हीटवेव का अलर्ट है। 5 जून से बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने सोमवार (3 जून) को पंजाब के 3 जिलों मानसा, बरनाला और लुधियाना में हीटवेव का ओरेंज अलर्ट दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार: पटना-जहानाबाद समेत 4 जिलों में बारिश, कई शहरों में आंधी

बिहार के कई जिलों में सोमवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदला है। तेज हवा के साथ बारिश हुई। जहानाबाद, गया और पटना में झमाझम बारिश हुई है। पटना के खगौल, फुलवारी शरीफ और नौबतपुर की इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इसके साथ ही बांका में भी तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। कई शहरों में तेज आंधी चल रही है।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें…

छत्तीसगढ़: गर्मी से अब तक 16 मौतें, सुकमा में गाज गिरने से 26 मवेशी मरे; सरगुजा-सूरजपुर में बारिश

छत्तीसगढ़ में गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। दुर्ग जिले में एक युवक की मौत हो गई। इसके साथ ही प्रदेश में मौत का आंकड़ा 16 पहुंच गया है। सबसे ज्यादा बिलासपुर में 10 लोगों ने गर्मी और लू से दम तोड़ा है। बिलासपुर सहित 5 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सरगुजा जिले में मौसम का मिजाज बदला है।‌ यहां करीब एक घंटे से रुक-रुक कर बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें…

झारखंड: रांची में आज बारिश की संभावना, कल से फिर बढ़ेगी गर्मी, 9 जिलों में 5-6 जून को लू का अलर्ट

झारखंड में भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। हालांकि, सोमवार को कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना थी, लेकिन आज यानी मंगलवार से एक बार फिर तापमान बढ़ेगा। इस दौरान लू भी चलेगी। मौसम विभाग ने इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया है।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें…

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में देर शाम आंधी-बारिश, 46 डिग्री के साथ कानपुर रहा सबसे गर्म

यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है। सोमवार को 46.8°C तापमान के साथ कानपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वहीं प्रयागराज दूसरे और झांसी तीसरे स्थान पर सबसे गर्म रहे। इसी बीच सहारनपुर में बारिश शुरू हो गई है।​​​​​​​ महोबा में आज सुबह चुनाव ड्यूटी से लौट रहे होमगार्ड की मौत हो गई। चित्रकूट में उल्टी और दस्त की वजह से दो लोगों की जान चली गई। दोनों घटनाओं की वजह गर्मी बताई गई। पूरी खबर पढ़ें…

आगे क्या: झारखंड- ओडिशा में भी हीटवेव का अलर्ट, दक्षिण और पूर्वात्तर राज्यों में भारी बारिश,

  • झारखंड, ओडिशा, उत्तराखंड और झारखंड में लू चलने की आशंका है। बिहार, गोवा में गर्मी और उमस बने रहने की संभावना है।
  • अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मणिपुर, केरल, कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है।

मानसून ट्रैकर…
मौसम विभाग ने 16 मई को बताया था कि इस साल मानसून सामान्य तारीख 1 जून से एक दिन पहले यानी 31 मई को ही केरल दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने घोषित तारीख में 4 दिन कम या ज्यादा होने की गुंजाइश रखी गई थी। यानी, मानसून के 28 मई से 3 जून के बीच कभी भी आने का अनुमान लगाया था।

यह अनुमान बिल्कुल ठीक निकला। मानसून 30 मई को ही केरल पहुंच गया। मौसम विभाग ने इस साल सामान्य से बेहतर बारिश होने का भी अनुमान जताया था। विभाग के मुताबिक जून से सितंबर तक मानसून सामान्य से बेहतर रहेगा। मौसम विभाग (IMD) 104 से 110 फीसदी के बीच बारिश को सामान्य से बेहतर मानता है। यह फसलों के लिए अच्छा संकेत है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *