मुंबई2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

विजय 2026 में कंपनी के CEO बनाए गए थे और बाद में जुलाई 2021 में उन्हें कंपनी में MD की जिम्मेदारी भी दी गई।
HCL टेक के CEO सी. विजयकुमार भारतीय IT इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले हेड हैं। वित्त वर्ष 2024-25 में उन्हें 94.6 करोड़ रुपए की सैलरी मिली। लिस्ट में दूसरे नंबर पर इंफोसिस के CEO सलील पारेख हैं, उन्हें ₹80.6 करोड़ का पैकेज मिला।
इस दौरान टेक महिंद्रा के मोहित जोशी को ₹53.9 करोड़, विप्रो से CEO श्रीनि पल्लिया को ₹53.6 करोड़ और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के कृति वासन को ₹26.5 करोड़ का पैकेज मिला।

94.6 करोड़ के पैकेज में ₹56.9 करोड़ स्टॉक
विजयकुमार के पैकेज में बेस सैलरी ₹15.8 करोड़, परफॉर्मेंस लिंक्ड बोनस 13.9 करोड़, लॉन्ग टर्म रिस्ट्रिक्टेड स्टॉक यूनिट (RSUs) ₹56.9 करोड़ और 1.7 करोड़ रुपए का एडिशनल बोनस शामिल है।
विजयकुमार की सैलरी औसत कर्मचारी से 663 गुना ज्यादा
TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, सी विजयकुमार को वित्त वर्ष 2024-25 में 7.9% सैलरी हाईक मिली। जबकि, सामान्य कर्मचारियों की सैलरी महज 3.1% एवरेज बढ़ाई गई। इस दौरान विजयकुमार का मेहनताना औसत कर्मचारी के वेतन का 662.5 गुना था।
कंपनी के बोर्ड ने नोमिनेशन और रेम्यूनरेशन कमेटी (NRC) की सिफारिशों के आधार पर इनका कार्यकाल भी बढ़ा दी है। विजयकुमार अब 31 मार्च, 2030 तक कंपनी के MD और CEO के पद पर रहेंगे।
विजयकुमार 2016 में CEO और 2021 में MD बनाए गए
सी विजयकुमार (CVK) 2016 में कंपनी के CEO बनाए गए थे। जुलाई 2021 में उन्हें कंपनी के MD की जिम्मेदारी भी दी गई। उनकी अगुआई में HCLTech ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड, साइबर सिक्योरिटी और अन्य उभरते टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काफी कुछ हासिल किया है।
CVK का जन्म 13 अक्टूबर, 1967 को कोयंबटूर, तमिलनाडु में हुआ था। उन्होंने ऊटी के द लॉरेंस स्कूल लवडेल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद, उन्होंने तमिलनाडु के पी.एस.जी. कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की। फिलहाल वे अपनी पत्नी वनिता और बेटी दिव्या के साथ न्यू जर्सी, USA में रहते हैं।
HCL टेक की इनकम 2024 में 8.33% बढ़ी
- वित्त वर्ष 2024 में ऑपरेशन से आय 8.33% बढ़कर 1,09,913 करोड़ रुपए हो गया, जो वित्त वर्ष 2023 में 1,01,456 करोड़ रुपए था।
- पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का शुद्ध लाभ 6% बढ़कर 15,710 करोड़ रुपए हो गया, जो वित्त वर्ष 2023 में 14,845 करोड़ रुपए था।
- HCL टेक की प्रति शेयर आय वित्त वर्ष 2023 में 54.85 रुपए के मुकाबले वित्त वर्ष 2024 में बढ़कर 57.99 रुपए हो गई।

———————
ये खबर भी पढ़ें…
HCL टेक का मुनाफा 10% घटकर ₹3,843 करोड़: रेवेन्यू 30,349 करोड़ रुपए रहा, प्रति शेयर ₹12 का डिविडेंड देगी कंपनी

IT कंपनी HCL टेक की पहली तिमाही में कुल कमाई यानी टोटल इनकम 30,805 करोड़ रुपए रही। ये पिछले साल की तुलना में 6% ज्यादा है। कंपनी की इस कमाई में ऑपरेशन से रेवेन्यू 30,349 करोड़ रुपए रहा। वहीं अप्रैल से जून तिमाही में कंपनी का टोटल खर्च 25,616 करोड़ रुपए रहा और उसने टोटल 1,345 करोड़ रुपए का टैक्स चुकाया।
टोटल इनकम में से खर्च और टैक्स घटा दें, तो कंपनी को पहली तिमाही में 3,843 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ। ये पिछले साल की तुलना में 10% कम है। HCL टेक ने सोमवार (14 जुलाई) को अप्रैल-जून तिमाही (Q1FY26, पहली तिमाही) के नतीजे जारी किए हैं।
भारतीय मूल के शैलेश जेजुरिकर P&G के CEO बने: 1989 में कंपनी से जुड़े थे; सुंदर पिचाई, सत्या नडेला जैसे लीडर्स की लिस्ट में शामिल

टाइड डिटर्जेंट और हेड एंड शोल्डर शैम्पू जैसे घरेलू उत्पाद बनाने वाली कंपनी प्रॉक्टर एंड गैंबल (P&G) ने शैलेश जेजुरिकर को CEO बनाने की घोषणा की है। यह बदलाव 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा। शैलेश वर्तमान में कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) हैं।
वे मौजूदा CEO जॉन मोलर की जगह लेंगे। जॉन मोलर पिछले चार साल से कंपनी की कमान संभाल रहे हैं। मोलर कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे।