हरियाणा के CM नायब सैनी के OSD रहे गजेंद्र फोगाट की ओर से हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में पाकिस्तान से फंडिंग के आरोपों को सिंगर मासूम शर्मा ने सिरे से नकार दिया है। उन्होंने कहा है कि वह पागल हो गया है। उसे उपचार की सख्त जरूरत है। उसे रोहतक PGI के वा
.
मासूम शर्मा ने कहा कि हरियाणा के कलाकार अच्छा काम कर रहे हैं, इसलिए उन्हें रुपए ज्यादा मिल रहे हैं। पाकिस्तान कनेक्शन की बात कहने वालों के खुद के गाने चलते नहीं और दूसरे कलाकारों पर रंजिशन फंडिंग के आरोप लगा रहे हैं।
हरियाणवी सिंगर ने यह भी कहा कि वह (गजेंद्र फोगाट) हरियाणवी इंडस्ट्री का फुंका हुआ कारतूस है, जो गलती से करीब 20 साल पहले एक बार चला था। इसके बाद उसका तुक्का कभी लगा ही नहीं। इसके अलावा बुधवार को मासूम ने CM नायब सैनी से भी मुलाकात की।
बता दें कि हरियाणा में गन कल्चर वाले गाने बैन होने को लेकर विवाद चल रहा है। इसमें 10 गाने बैन हुए हैं, जिनमें 7 गाने अकेले मासूम शर्मा के हैं। इसलिए, उनका आरोप है कि उन्हें टारगेट किया जा रहा है।

चंडीगढ़ में एक निजी चैनल को इंटरव्यू देते हुए मासूम शर्मा ने गजेंद्र फोगाट पर टिप्पणी की।
आरोपों पर मासूम शर्मा ने ये 3 बातें कहीं…
1. जो आरोप लगा रहे हैं, उन्हें 10 हजार भी नहीं मिल रहे बुधवार को एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में मासूम शर्मा ने गजेंद्र फोगाट के पाकिस्तान से फंडिंग और ज्यादा पैसा मिलने के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा कहने वालों को यही दिक्कत है कि उन्हें 10 हजार रुपए भी नहीं मिलते।
2. हरियाणवी इंडस्ट्री अच्छा काम कर रही मासूम ने कहा कि जो कलाकार हरियाणवी इंडस्ट्री में अच्छा काम कर रहे हैं, उन्हें 10 से 15 लाख रुपए मिल रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई सारे प्लेटफार्म हैं। यहां से गाने चलने पर कंपनियों की अच्छी कमाई हो रही है। इससे ही कलाकारों को भी पैसे मिलते हैं।
3. पाकिस्तान से फंडिंग की बात बिना सिर-पैर की हरियाणवी सिंगर ने कहा- पाकिस्तान से फंडिंग की बात बिना सिर-पैर की है। इससे लगता है कि आरोप लगाने वाले की दिमागी हालत ठीक नहीं है। मेरी सलाह है कि अच्छे अस्पताल में दिमाग का इलाज करवाना चाहिए। रोहतक में मेडिकल मोड़ पर एक अच्छा अस्पताल है। यदि यहां इलाज करवाने की हैसियत नहीं है तो रोहतक PGI में भी अच्छा इलाज होता है।

गजेंद्र फोगाट ने हरियाणा इंडस्ट्री पर ये 4 बातें कहीं…
1. पाकिस्तान गन कल्चर प्रोमोट करना चाहता है गजेंद्र फोगाट ने कहा- पाकिस्तान ने पहले पंजाब में नशा बेचा। उसके बाद पैसे देकर गन्स बेचीं। इसके बाद भी काम नहीं बना तो गन के कल्चर को प्रोमोट करने के लिए कलाकारों को गन कल्चर वाले गाने बनाने के पैसे दिए। यह एक बहुत बड़ा एक्सपेरीमेंट पाकिस्तान ने पंजाब में किया, जो सफल हुआ। इसी एक्सपेरीमेंट को पाकिस्तान हरियाणा में करना चाहता है।
2. हरियाणा संदेश की धरती, यहां गलत कल्चर नहीं फैल सकता पाकिस्तान दिल्ली पहुंचना चाहता है। उसे दिल्ली को अनस्टेबल करना है, लेकिन बीच में हरियाणा आ रहा है। हरियाणा संदेश की धरती है, गीता की धरती है। यहां गलत कल्चर फैल नहीं सकता। फिर भी पाकिस्तान सोच रहा है कि पंजाब में फैला चुके कल्चर को यहां फैलाएं।
3. गन कल्चर वाले गीत गाने के लिए मोटा पैसा दिया जा रहा पिछले 5 से 6 साल में पंजाब की कई म्यूजिक कंपनियों ने हरियाणा में एंट्री मारी। उन कंपनियों ने हरियाणा के कलाकार को, जिन्हें पहले 40-50 हजार रुपए मिलते थे, 15-15 लाख रुपए देकर कहा कि ऐसे गाने बनाओ जैसे पंजाब बना रहा है। ये गाने ट्रेंड के नाम पर बनवाए गए। उसका परिणाम यह हुआ कि आज हर चौथा गायक हरियाणा में गन कल्चर वाले गाने बना रहा है।
4. हरियाणा के कलाकारों को बस माल से मतलब हरियाणा के कलाकार पंजाब की कॉपी कर रहे हैं। कई कलाकारों ने मोहाली में स्टूडियो बना लिए हैं। कई कलाकार जीरकपुर और मोहाली में रहने लग गए हैं। उन कलाकारों का हरियाणा से अब कोई सरोकार नहीं है। उनके लिए संस्कृति भाड़ में जाए, छोटे-छोटे बच्चे भाड़ में जाएं। उन्हें कोई संदेश नहीं देना। उन्हें बस माल कमाना है।
CM सैनी से मिले मासूम शर्मा यूट्यूब से गाने बैन किए जाने के बाद मासूम शर्मा CM नायब सिंह सैनी से मिले और सारा मामला बताया। CM के साथ मुलाकात के बाद मासूम शर्मा ने बताया कि CM को गलत गाइड किया गया था। उन्हें बताया गया था कि सभी के गाने डिलीट किए हैं। अब CM ने आश्वासन दिया है कि जिस भी अधिकारी ने ऐसा किया है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मामले की छानबीन की जाएगी।
॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰
यह खबर भी पढ़ें…
हरियाणवी गन कल्चर सॉन्ग बैन विवाद में पाकिस्तान की एंट्री:CM सैनी के पूर्व OSD बोले-पाकिस्तानी फंडिंग से बन रहे; पंजाब से आ रहा पैसा

हरियाणा में गन कल्चर को लेकर बैन हुए गानों के विवाद में अब पाकिस्तान की एंट्री हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पूर्व OSD व पब्लिसिटी सेल के चेयरमैन गजेंद्र फोगाट ने कहा, ‘हरियाणा में कलाकारों को गन कल्चर वाले गीत गाने के लिए पंजाब के जरिए पाकिस्तान से फंडिंग मिल रही है। पूरी खबर पढ़ें…