Haryana weather update Panchkula Yamunanagar Ambala Kurukshetra Kaithal Jind Fatehabad Sirsa Rain Alert | हरियाणा में 5 दिन कमजोर रहेगा मानसून: नमी वाली हवाओं से 8 जिलों में बिगड़ेगा मौसम; दिन का पारा बढ़ेगा, उमस करेगी परेशान – Haryana News

हरियाणा के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं।

हरियाणा में 5 दिन मानसून कमजोर रहेगा। मानसून ट्रफ सामान्य स्थिति से दक्षिण की तरफ जाने तथा नमी वाली हवाओं में कमी आने से 25 सितंबर तक मानसून की सक्रियता में कमी से राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम खुश्क रहेगा। हालांकि उत्तरी जिलों पंचकूला, पूर्व

.

इस दौरान हवा उत्तर पश्चिमी रहने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही वातावरण में नमी की मात्रा में गिरावट आने की संभावना है, लेकिन 25 सितंबर के बाद एक बार फिर नमी वाली हवाएं आने की संभावना से राज्य में फिर से मानसून के एक्टिव होने के पूरे आसार हैं।

बारिश नहीं होने से बढ़ा 2.5 डिग्री पारा

हरियाणा में 24 घंटे में किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई है। इसकी वजह से दिन के तापमान में 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी 2 जिलों रोहतक और सिरसा में रिकॉर्ड की गई है। यहां का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

वहीं सूबे के भिवानी जिले में सबसे कम पारा रिकॉर्ड किया गया, यहां का अधिकतम तापमान 31.1 दर्ज किया गया है। सिरसा और रोहतक के अलावा अंबाला, करनाल जिले ऐसे रहे, जहां दिन का तापमान में 35 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया।

मानसून की अभी वापसी नहीं

हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में अभी मानसून की वापसी नहीं होगी। 29 सितंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान मानसून हवाओं की सक्रियता बढ़ने की संभावना है, जिसके चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में रुक-रुक कर तेज हवाएं चलने तथा गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट तथा वातावरण में नमी की मात्रा में वृद्धि होने की भी संभावना है।

सीजन में अब तक 390.4 MM बारिश

प्रदेशभर में मानसून की सक्रियता के चलते पिछले 24 घंटे में 15.9 मिलीमीटर बारिश हुई है।

सीजन में अब तक 390.4 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो सामान्य 401.1 मिलीमीटर से महज 3 फीसदी ही कम है। जुलाई में इस बार 5 सालों में सबसे कम बारिश हुई है।

2018 में 549 मिमी बारिश हुई थी। 2019 में 244.8, 2020 में 440.6, 2021 में 668.1, 2022 में 472, 2023 में 390 और 2024 में सिर्फ 97.9 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। कम बारिश होने के कारण सूबे के धान पैदावार करने वाले किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्हें ट्यूबवेल से सिंचाई करनी पड़ रही है।

5 की हो चुकी मौत

हरियाणा में करनाल के नीलोखेड़ी में 13 सितंबर को पॉलिटेक्निक के नजदीक बारिश के कारण एक पेड़ कार पर गिर गया। हादसे में कार में बैठी देवरानी-जेठानी की मौत हो गई। वहीं फरीदाबाद के ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे भरे बरसाती पानी में 14 सितंबर को महिंद्रा XUV700 गाड़ी डूब गई।

उसमें बैठे एचडीएफसी बैंक के मैनेजर और कैशियर की दर्दनाक मौत हो गई।फरीदाबाद की संजय कॉलोनी में एक महिला की 14 सितंबर को करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। सुमित्रा (58) संजय कॉलोनी में रहती थी। सुमित्रा के पति नरेश ने एटीएम संचालक कंपनी पर केस दर्ज कराया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *