Haryana Weather Alert Chandigarh Panchkula Ambala Karnal Panipat Sonipat Kurukshetra Yamunanagar Hissar Sirsa Palwal Murthal Gurugram Faridabad Weather Alert | हरियाणा में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बदला मौसम: करनाल में सबसे कम तापमान, आज छाए रहेंगे बादल, पहाड़ी हवाओं से बढ़ेगी ठंड – Haryana News

हरियाणा के शहरों में सुबह-शाम हल्की धुंध दिखाई देती है।

प्रदेश में 24 घंटे में मौसम में बदलाव देखने को मिला है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिन के तापमान में 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, रात के तापमान में 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। करनाल में

.

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बदलाव के कारण आज से प्रदेश के कई जिलों में बादल छाएंगे। इससे रात के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं, पहाड़ों से चलने वाली हवाओं के कारण दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

300 से नीचे आया AQI

प्रदेश में AQI 300 से नीचे आ गया है। हवा चलने से प्रदूषण के स्तर में काफी सुधार हुआ है। शनिवार को प्रदेश के सभी शहरों में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से नीचे आया। हिसार का एक्यूआई 217 के करीब रहा। यह अन्य जिलों के मुकाबले सबसे अधिक दर्ज किया गया।

वहीं, फरीदाबाद का एक्यूआई 190, भिवानी का 186, बहादुरगढ़ का 183, सिरसा का 182, रोहतक का 176, जींद का 168, कुरुक्षेत्र का 164, गुरुग्राम का 163 और मुरथल का 160 दर्ज किया गया। 2 स्थान ऐसे भी हैं, जिनकी हवा सबसे साफ दर्ज की गई। इनमें मांडीखेड़ा और पलवल शामिल हैं।

आगे कैसा रहेगा मौसम

कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 2 दिसंबर यानी आज तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। रात से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण हवा की दिशा में बदलाव के कारण बादल छाने की संभावना है, जिससे रात के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

हालांकि, मौसम साफ होने और पहाड़ों से आने वाली हवाओं के साथ आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *