Haryana Weather Alert Chandigarh Panchkula Ambala Karnal Kurukshetra Karnal Panipat Sonipat Mahendragarh Charkhi Dadri Faridabad Gurugram Palwal Weather Update | हरियाणा में फिर से लौटेगा धुंध का दौर: 15 जिलों में रहेगा अलर्ट; बारिश के भी आसार बन रहे, सर्द हवाओं से 24 घंटे में पारा गिरा – Haryana News

हरियाणा में धुंध का 15 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा में फिर से धुंध का दौर लौटेगा। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने 7-8 दिसंबर को धुंध का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 7 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी या बारिश हो सकती है। इसके असर से 8 दिसंबर को हरियाणा

.

रात के तापमान में 2-3 डिग्री की कमी आ सकती है। मौसम विभाग ने 7-8 दिसंबर को पंजाब व हरियाणा में धुंध का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं दो दिन से दिन में चल रही पहाड़ी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। इससे दिन के तापमान करीब 1 डिग्री की कमी आई है।

यह रोहतक में 23.9 डिग्री पर आ गया। वहीं प्रदेश में रात के तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है । अब रात का तापमान सामान्य से औसत 2.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा हो गया है । यमुनानगर में यह सबसे कम 9.2 डिग्री और रोहतक में सबसे अधिक 14.5 डिग्री दर्ज किया गया।

200 से नीचे आया AQI

प्रदेश में एक्यूआई 200 से नीचे आ गया है। हवा चलने से प्रदूषण के स्तर में काफी सुधार आया है। हरियाणा के बहादुरगढ़ का एक्यूआई सबसे अधिक रिकॉर्ड किया गया, यहां यह 178 रहा। हालांकि यह 200 से नीचे रहा। वहीं गुरुग्राम का 164, अंबाला का 161, फरीदाबाद का 159, सिरसा का 145, हिसार का 137, यमुनानगर का 128, फतेहाबाद का 123, पंचकूला का 117 दर्ज किया गया। एक्यूआई के यह आंकड़े सुबह सात बजे के हैं।वहीं दो ऐसे भी शहर रहे, जिनकी हवा सबसे साफ दर्ज की गई। इनमे मंडीखेड़ा और घरौंडा के नाम शामिल हैं।

आगे कैसा रहेगा मौसम

कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि अभी सूबे में मौसम खुश्क रहने की संभावना है। पहाड़ों में रात से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवा की दिशा में बदलाव होने से बादल छाने के आसार लगातार बने हुए हैं, इससे रात और दिन के तापमान में कमी आने के आसार बन रहे हैं।

हालांकि मौसम खुलने से और पहाड़ों की हवाओं से आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *