Haryana Weather Alert Ambala Panchkula Chandigarh Karnal Bahadurgarh Palwal Hisar Sirsa Panipat Sonipat Gurugram Charkhi Dadri Weather Alert | उत्तर-पश्चिम हवाओं ने हरियाणा में बढ़ाई ठिठुरन: पारा गिरा, हिसार सबसे ठंडा; धुंध का अलर्ट जारी, हवा चलने से AQI में सुधार – Haryana News

हरियाणा में उत्तर और उत्तर पश्चिमी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। 24 घंटे में रात के न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट आई है। हिसार का न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा, यहां 8.0 डिग्री पारा रिकॉर्ड किया गया। वहीं हवाएं चलने से लोगों को प्रदूषण से भी राहत

.

कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि दो दिसंबर तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है।

30 नवंबर तक रात के तापमान में हल्की गिरावट आने तथा हल्की धुंध स्माग छाए रहने की संभावना है। रात से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवा की दिशा में बदलाव होने से एक व दो दिसंबर को बादलवाही से रात का तापमान गिरेगा।

धुंध का इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने जिन जिलों में धुंध का अलर्ट जारी किया है, उनमें अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, महेंद्रगढ़, सिरसा, हिसार, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम और फरीदाबाद शामिल हैं। इन जिलों में विजबिलिटी 50 से लेकर 100 मीटर तक रहने का मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है। साथ ही वाहन चालकों को अलर्ट किया है कि वह अपने वाहनों में धुंध के दौरान फॉग लैंप और अन्य जरूरी सुविधाओं को साथ लेकर चलें।

दो शहरों की हवा सबसे साफ रही

हवाएं चलने से प्रदूषण से राहत मिली है। बुधवार को हरियाणा में पलवल का एक्यूआई 66 और अंबाला का 89 रिकॉर्ड किया गया। इन दोनों शहरों की हवा सबसे साफ रही। इसके अलावा हिसार का 322 और सिरसा का 255 एक्यूआई रहा। बाकी शहरों का एक्यूआई 200 से 300 रहा। इनमें गुरुग्राम का 289, सोनीपत 288, बल्लभगढ़ 286, भिवानी 227, फरीदाबाद 215 व पानीपत का 238 है।

आगे कैसा रहेगा मौसम

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने से सुबह व रात को कहीं हल्की से मध्यम धुंध या कहीं स्मॉग की स्थिति बन सकती है।

इस दौरान रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी तथा दिन के तापमान में हल्की गिरावट की संभावित है। रात के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है ।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *