रोहतक में अब हुई बरसात ने पिछले 8 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। दिसंबर माह के दौरान 2017 से लेकर 2024 तक में सबसे ज्यादा बरसात इस बार ही हुई है। पिछले 8 वर्षों की बात करें तो वर्ष 2019 को छोड़कर कभी भी दिसंबर माह में हुई बरसात ने दहाई का आंकड़ा भी नही
.
दिसंबर माह में बहुत कम बरसात होती रही है। लेकिन इस बार जिले के पांचों खंडों में कुल 156 एमएम बरसात हुई है। औसत की बात करें तो 31.2 एमएम बरसात हुई है। बरसात को फसलों के लिहाज से भी अच्छा माना जा रहा है। जिले भर में बिजाई की गई सरसों व गेहूं की फसल को बरसात से फायदा होगा।

रोहतक में शुक्रवार को हुई बरसात
पिछले पांच साल में तीन बार दिसंबर रहा सूखा दिसंबर माह के दौरान पिछले पांच सालों (2020 से लेकर 2024) में 2021 को छोड़कर अब बरसात हुई है। जबकि वर्ष 2020, 2022 व 2023 में दिसंबर माह बिना बारिश सूखा रहा। जबकि वर्ष 2021 में जिलेभर के अलग-अलग एरिया में 0-4 एमएम तक बरसात हुई थी। इसके अलावा कभी भी दिसंबर माह में बरसात नहीं हुई। इस लिहाज से इस वर्ष दिसंबर माह में बरसात अधिक हुई है।
दिसंबर 2017 खंड : बरसात रोहतक : 2 एमएम महम : 1 एमएम सांपला : 1 एमएम कलानौर : 1 एमएम
दिसंबर 2018 खंड : बरसात रोहतक : 1 एमएम महम : 1 एमएम सांपला : 1 एमएम कलानौर : ——

रोहतक के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल
दिसंबर 2019 खंड : बरसात रोहतक : 25 एमएम महम : 7 एमएम सांपला : 7 एमएम कलानौर : 8 एमएम
दिसंबर 2020 खंड : बरसात रोहतक : —— महम : —— सांपला : —— कलानौर : ——
दिसंबर 2021 खंड : बरसात रोहतक : 4 एमएम महम : 2 एमएम सांपला : 1 एमएम कलानौर : 4 एमएम लाखनमाजरा : ——

रोहतक के खेतों में खड़ी सरसों की फसल
दिसंबर 2022 खंड : बरसात रोहतक : —— महम : —— सांपला : —— कलानौर : —— लाखनमाजरा : ——
दिसंबर 2023 खंड : बरसात रोहतक : ——- महम : ——- सांपला : ——- कलानौर : ——- लाखनमाजरा : ——
दिसंबर 2024 खंड : बरसात रोहतक : 35 एमएम महम : 25 एमएम सांपला : 31 एमएम कलानौर : 44 एमएम लाखनमाजरा : 21 एमएम नोट : बरसात के आंकड़े 28 दिसंबर सुबह 8 बजे तक के हैं।