Haryana Rainfall Update; Punjab Chandigarh Himachal Weather Forecast | हरियाणा-पंजाब और चंडीगढ़ में तेज बारिश की चेतावनी: 27 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, मानसून पकड़ेगा रफ्तार; हिमाचल के 4 जिलों में मौसम खराब – Chandigarh News

हरियाणा-पंजाब में शनिवार को हुई मानसून की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 दिन में मानसून चंडीगढ़, हिमाचल और पंजाब के इलाकों को कवर कर लेगा। आज हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

.

हरियाणा के 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, नूंह और पलवल में ज्यादा मौसम खराब रहेगा।

पंजाब के 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, मानसा, पटियाला और मोहाली में मौसम ज्यादा खराब रहेगा। यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

हिमाचल के 4 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर शामिल हैं। चंबा, कुल्लू, किन्नौर, सोलन, बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना में येलो अलर्ट है।

हरियाणा के बारिश के लिए मौसम विभाग का पूर्वानूमान।

हरियाणा के बारिश के लिए मौसम विभाग का पूर्वानूमान।

हरियाणा में सिरसा और पंजाब का गुरदासपुर सबसे गर्म

हरियाणा में शनिवार को बेशक कई जिलों में तेज बारिश देखने को मिली। लेकिन 24 घंटे के दौरान औसतन तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सिरसा का तापमान सबसे ज्यादा 41 दर्ज किया गया। इसके बाद हिसार 40 डिग्री दर्ज किया गया।

पंजाब में 24 घंटे के दौरान औसतन तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को गुरुदासपुर का तापमान सबसे ज्यादा 42.5 दर्ज किया गया।

पंजाब में बारिश के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान।

पंजाब में बारिश के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान।

हिमाचल के धर्मपुर में सबसे ज्यादा बारिश हुई

शनिवार को हिमाचल के धर्मपुर में सबसे ज्यादा 62.4 MM बारिश हुई। धर्मशाला में 52.4, कसौली में 39 और शिमला के जुब्बड़हटी में 33.6 MM बारिश हुई है। प्रदेश में ऊना का तापमान 37.6 डिग्री के साथ सबसे ज्यादा रहा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *