Haryana Rainfall Monsoon Update; Punjab Chandigarh Himachal Weather Forecast | हरियाणा में तेज बारिश, हिसार में अफसरों के घर डूबे: महेंद्रगढ़ में सबसे ज्यादा; लुधियाना में बारिश शुरू; रेमल तूफान ने हिमाचल में मानसून रोका – Haryana News

हरियाणा में सोमवार को कई जिलों में तेज बारिश हो रही है। हिसार, फतेहाबाद, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में रात से ही बारिश जारी है।

.

हरियाणा के 18 जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं।

हिसार में ऑफिसर क्वार्टर में बारिश के बाद जलभराव हो गया है।

हिसार में ऑफिसर क्वार्टर में बारिश के बाद जलभराव हो गया है।

पंजाब के 9 जिलों में आज भारी बारिश होने का अनुमान है। इनमें पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, मानसा, संगरूर फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली शामिल हैं।

हिमाचल में अगले 2 दिन के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। सोमवार यानी आज ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में बारिश आ सकती है। रविवार को सिर्फ मंडी के सुंदरनगर में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। प्रदेश में अगले 6 दिन मौसम खराब रहेगा।,

वहीं मानसून की बात करें तो यह हरियाणा की उत्तरी सीमा हिसार व करनाल और पंजाब के जालंधर व तरनतारन में ठहरा हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिन में मानसून चंडीगढ़ होते हुए पंजाब-हरियाणा में बाकी हिस्सों को कवर करेगा।

हिमाचल में चक्रवर्ती तूफान रेमल ने मानसून की रफ्तार को कम किया है। बंगाल की खाड़ी में हवा के कम दबाव की वजह से हवाएं हिमाचल नहीं पहुंच पा रही हैं। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पॉल के मुताबिक चक्रवर्ती तूफान की वजह से हवा का रुख कमजोर हुआ है।

शिमला में आसमान में बादल छाए हुए हैं।

शिमला में आसमान में बादल छाए हुए हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *