haryana punjab news updates himachal chandigarh | भास्कर अपडेट्स: हरियाणा में ग्रुप C-D के 5 हजार पदों पर भर्ती होगी; पंजाब में होटल कारोबारी पर हमला – Chandigarh News

पंजाब के लुधियाना में होटल कारोबारी और उसके पार्टनर पर कुल लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें हमलावर मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि दूसरे होटल मालिक ने ही युवकों को बुलाकर उसकी पिटाई कर

.

हरियाणा में ग्रुप C-D के पदों पर भर्ती शुरू होगी

हरियाणा में लोकसभा चुनाव भाजपा को 5 सीटों के नुकसान के बाद सरकार ने विभागों में खाली पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकार की ओर से विभागों में ग्रुप C और D में 5000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर दी है। इसके लिए सरकार की ओर से सभी विभागों, बोडों, निगमों को पत्र भेजकर ग्रुप सी और डी के खाली पदों का आग्रह पत्र हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के पास भेजने को कहा है। (पूरी खबर पढें)

अमित शाह के बयान से JJP कार्यकर्ताओं ने BJP को वोट दिए़!
हरियाणा में BJP-JJP का गठबंधन टूटने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि जजपा से हमारी कोई नाराजगी नहीं है, वह आज भी NDA का हिस्सा है। लोकसभा चुनाव में जजपा को इस बात से खासा नुकसान हुआ।

जजपा कार्यकर्ताओं में यह संदेश गया कि दोनों पार्टियों के बीच रिश्ते ठीक है और पहले ही तरह सब ठीक हो सकता है। इसलिए जजपा कार्यकर्ताओं ने अधिकतर जगह भाजपा कैंडिडेट्स को वोट दिए। यह खुलासा बुधवार को चंडीगढ़ में हुई पार्टी नेताओं की मीटिंग में हुआ।

यहां प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने 100 प्रमुख नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यालय में लोकसभा चुनाव के नतीजों पर चर्चा की। दिग्विजय ने सभी की राय जानी और लोकसभा चुनाव के नतीजों के संबंध में फीडबैक जाना।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *