Haryana Police actor Salman Khan murder conspiracy Deepak alias Johnny Arrest In Bhiwani Joint Operation Navi Mumbai Police | सलमान खान की हत्या की साजिश में शामिल बदमाश काबू: मुंबई से भाग कर भिवानी में छिपा था; रेकी करने वालों में था शामिल – Bhiwani News

भिवानी पुलिस की गिरफ्त में गांव तिगड़ाना निवासी दीपक उर्फ जोनी।

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश के तार हरियाणा से जुड़ गए हैं। भिवानी सीआईए स्टाफ-2 और नवी मुंबई पुलिस की टीम ने रविवार रात को एक जॉइंट ऑपरेशन करके अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश के मामले में वांछित आरोपी को भिवानी से गिरफ्तार किया है

.

भिवानी सीआईए स्टाफ-2 के इंचार्ज इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के मामले में वर्ष 2024 में थाना पनवेल सिटी नवी मुंबई में मामला दर्ज किया गया था। इसके तहत नवी मुंबई पुलिस ने सलमान खान की हत्या की साजिश को नाकाम करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी।

भिवानी सीआईए स्टाफ-2 इंचार्ज रविन्द्र कुमार जानकारी देते हुए।

भिवानी सीआईए स्टाफ-2 इंचार्ज रविन्द्र कुमार जानकारी देते हुए।

सलमान खान के घर की थी रेकी

अभिनेता सलमान खान के घर व फार्म हाउस की रेकी कर उनकी हत्या की योजना बनाई गई थी। भिवानी सीआईए स्टाफ -2 को नवी मुंबई पुलिस से सूचना प्राप्त हुई थी कि हत्या की साजिश में भिवानी के गांव तिगड़ाना, निवासी एक व्यक्ति की भी भूमिका है। सीआईए स्टाफ -2 भिवानी की टीम व नवी मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने आज रात को भिवानी से इस मामले में एक आरोपी को काबू किया है।

टीम द्वारा काबू किए गए आरोपी की पहचान गांव तिगड़ाना निवासी दीपक उर्फ जोनी पुत्र हवा सिंह के रूप में हुई है।

तिगड़ाना निवासी दीपक उर्फ जोनी।

तिगड़ाना निवासी दीपक उर्फ जोनी।

दीपक काफी समय से रहता था नवी मुंबई

आरोपी दीपक कई वर्षों से नवी मुंबई में रहता था। वहीं सलमान खान के घर व फार्म हाउस की रेकी व हत्या की योजना बनाने वाले आरोपियों के संपर्क में था। साथियों की धरपकड़ के बाद वह भाग कर भिवानी आ गया था। काफी समय से यहीं छिपा हुआ था। मुबई पुलिस भी उसका पीछा करते हुए यहां पर आ पहुंची। आरोपी दीपक को नवी मुंबई पुलिस को सौंपा दिया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *