Haryana new government first cabinet meeting Nayab Saini Anil Vij Aarti Rao Shruti Chaudhary | हरियाणा की नई सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग: 13 नए मंत्री शामिल होंगे; प्रोटेम स्पीकर चुना जाएगा, विधानसभा सत्र की डेट पर लगेगी मुहर – Haryana News


हरियाणा मंत्रिमंडल के गठन के बाद हरियाणा कैबिनेट की पहली कैबिनेट बैठक सचिवालय में आज 11 बजे बुलाई गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद हरियाणा कैबिनेट की यह पहली बैठक होगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होने

.

इस सत्र में विधानसभा के सभी नए सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। हालांकि इससे पहले प्रोटेम स्पीकर का चयन होगा। जो सभी विधायकों को शपथ दिलाता है। वहीं विधानसभा के सबसे सीनियर नेता को प्रोटेम स्पीकर बनाया जाता है।

मंत्रियों के विभागों का बंटवारा होगा

वहीं आज बैठक से पहले सभी नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी हो सकता है। वहीं सभी मंत्री कल सचिवालय में अपने अपने कमरों में भी बैठ सकते हैं। जिसके बाद वे अपने विभागों का कार्यभार संभालने के साथ ही अपना कामकाज भी शुरू करेंगे।

हरविंद्र कल्याण बन सकते हैं स्पीकर

करनाल के घरौंडा से लगातार तीसरी बार जीते हरविंद्र कल्याण को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इसके कई कारण बताए जा रहे हैं। पहला करनाल जिले से कोई मंत्री पद नहीं मिला है। करनाल लोकसभा की भाजपा ने सभी 9 सीटें जीतीं। इनमें पानीपत जिले के 4 में से 2 विधायक मंत्री बनाए गए हैं।

दूसरा रोड़ समाज से कोई मंत्री नहीं है। तीसरा हरविंद्र की गिनती मनोहर लाल खट्‌टर के भरोसेमंदों में होती है। वहीं डिप्टी स्पीकर के लिए रामकुमार गौतम के नाम की भी चर्चा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *