Haryana Minister Krishna Kumar Bedi visit Rohtak BJP office DSC society sammelan | रोहतक पहुंचे मंत्री कृष्ण कुमार बेदी: बोले- वंचित और शोषित को सीएम ने दी बड़ी सौगात, एक-दूसरे पर भड़ास निकाल रहे कांग्रेस नेता – Rohtak News

सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी

हरियाणा प्रदेश के सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी रविवार को रोहतक स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वंचित व शोषित (डीएससी) समाज को बड़ी सौगात दी है।

.

उन्होंने कहा कि, लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करके मुख्यमंत्री ने बता दिया है कि डीएससी समाज का भला भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है। बेदी ने कहा कि अब डीएससी समाज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का एक बड़ा सम्मेलन करके आभार व्यक्त करेगा। सम्मेलन के लिए प्रदेश व जिला स्तर पर कमेटियां गठित कर जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

इस दौरान कृष्ण बेदी ने कांग्रेस को भी घेरा। उन्होंने कहा कि हरियाणा कांग्रेस में बाप-बेटे ही बचे हैं और कांग्रेस में अब राष्ट्रीयता की कोई बात नहीं रह गई है। विधानसभा चुनाव में जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में भाग लेते हुए कार्यकर्ता

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में भाग लेते हुए कार्यकर्ता

24 नवंबर को होगा सम्मेलन

कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि डीएससी समाज अपने हक के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहा था। वर्ष 2020 में शिक्षा में वर्गीकरण किया गया था, लेकिन रोजगार का बहुत बड़ा विषय था। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में पांच जजों की बैंच ने डीएससी समाज के हक में निर्णय दिया और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने पर पहली कैबिनेट की बैठक में कोर्ट के निर्णय को लागू कर दिया। उन्होंने कहा कि 24 नवंबर को सम्मेलन होगा और सीएम सैनी का आभार जताया जाएगा।

कांग्रेस के नेता भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे – कृष्ण बेदी

कृष्ण कुमार बेदी ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हम सुरजेवाला के प्रवक्ता नहीं हैं। सुरजेवाला वही है जिसने खुले मंच से भाजपा को वोट देने वालों को राक्षस कहा था। एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता भ्रष्टाचार की दलदल में धंसे हुए हैं। कांग्रेस के सभी नेता एक दूसरे पर अपनी भड़ास निकालने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी विधायक और मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। हरियाणा के विकास के लिए भाजपा संकल्पित है और बिना भेदभाव किए विकास कार्य किए जा रहे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *