नारनौल में पड़ी धुंध के बीच जाते लोग
हरियाणा के नारनौल में बुधवार रात को हुई बारिश के बाद अब फिर से एक बार ठंड बढ़ गई है। आज सुबह क्षेत्र में हल्की धुंध भी छाई रही। जहां शहरी क्षेत्रों में सुबह दस बजे के करीब सूर्य देव के दर्शन हुए, वहीं ग्रामीण क्षेत्र में दस बजे बाद ही सूर्य देव के दर्
.
महेंद्रगढ़ जिला में बुधवार रात को अच्छी बारिश हुई थी। कई जगह गुरुवार सुबह तक बारिश हुई। जिला महेंद्रगढ़ में सभी तहसीलों में बारिश बूंदाबांदी और 10से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने से जनजीवन प्रभावित हुआ। जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल में 4.6 एमएम, महेंद्रगढ़ में 3.2 एमएम, अटेली में 4.5 एमएम, कनीना में 3.0 एमएम, नागल चौधरी में 6.0 एमएम तथा सतनाली में 5.2 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। इसके बाद जिला महेंद्रगढ़ पर गुरुवार को भी पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर देखने को मिला।

नारनौल के आसमान में सुबह नौ बजे तक छाई धुंध
बारिश से कम हो गया अधिकतम व न्यूनतम तापमान
बारिश के कारण अधिकतम व न्यूनतम दोनों ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई। महेंद्रगढ़ में नारनौल का अधिकतम तापमान 25.4 तथा न्यूनतम तापमान 10.4 दर्ज किया गया। वहीं महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 25.7 तथा न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
किसानों को अब बारिश की जरूरत नहीं
किसान राकेश सैनी, ओमप्रकाश, विक्रम यादव ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में सरसों की फसल मुख्य फसल है। यह फसल इस समय पक कर तैयार है। ऐसे में अगर अब बारिश या ओलावृष्टि होती है तथा तेज हवाएं चलती हैं, तो किसानों को नुकसान होगा।
अभी ओर बढ़ेगी ठंड
मौसम विशेषज्ञ डा. चंद्रमोहन ने बताया कि अभी ठंड ओर भी बढ़ेगी। अभी उत्तरी बर्फीली हवाएं चलेंगी। इन हवाओं की गति भी तेज होगी। जिसके कारण ठंड फिर से बढ़ेगी तथा न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी।