Haryana Karnal Youth Missing in Russia |PM Modi |Russia President Putin | हरियाणवी युवक रूस-यूक्रेन युद्ध में फंसा,VIDEO: स्टडी वीजा पर गया, 52 लाख का लालच दे एजेंट ने वर्दी पहनाई; डेढ़ माह से संपर्क नहीं – Karnal News


रूस में फंसे अनुज की परिवार से डेढ़ माह पहले बात हुई थी।

हरियाणा में करनाल जिले का युवक रूस में फंस गया है। 6 माह पहले वह स्टडी वीजा पर गया। उसे 52 लाख रुपए कमाने का लालच देकर रूस-यूक्रेन युद्ध में धकेल दिया गया। डेढ़ माह पहले युवक की परिवार से अंतिम बार बात हुई थी।

.

उसने बताया था कि उन्हें युद्ध के रेड जोन में भेज दिया गया है। उनके आसपास लगातार फायरिंग होती रहती है। इसी दौरान युवक ने रशियन सेना द्वारा दिए गए हथियार की वीडियो भी बनाकर परिवार को भेजी थी। इसके बाद परिजन लगातार अपने बेटे से संपर्क करने की कोशिश कर रहे है, लेकिन सिर्फ निराशा ही हाथ लग रही है।

किसी अनहोनी की आशंका के चलते परिजन चिंतित हैं। उन्होंने बेटे की वापसी के लिए सरकार और विदेश मंत्रालय से गुहार लगाई है। यहां तक कि रूस के राष्ट्रपति को भी मेल आदि भेजकर बेटे की सकुशल वापसी की मांग की है।

परिवार को आरोप है कि वह कई मंत्रियों और सरकार के अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट चुका है, लेकिन आश्वासनों के अलावा कुछ भी नहीं मिल पा रहा है। उसकी चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

रूस में युद्ध के लिए दी गई राइफल। अनुज ने इसकी वीडियो परिवार को भेजी थी।

रूस में युद्ध के लिए दी गई राइफल। अनुज ने इसकी वीडियो परिवार को भेजी थी।

यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए, कैसे रूस में फंसा युवक…

  • चौरा गांव का रहने वाला, 21 मई को रूस गया: करनाल के चौरा गांव का 21 वर्षीय अनुज इसी साल 21 मई को स्टडी वीजा पर रूस गया। परिवार को उम्मीद थी कि वह विदेश जाकर उनकी आर्थिक स्थिति सुधारेगा। मगर, परिवार की यह उम्मीद चिंता में बदल गई है। क्योंकि 13 अक्टूबर से अनुज से कोई संपर्क नहीं हो पाया है।
  • 6 लाख रुपए देकर भेजा, जिम में नौकरी की: भाई अर्जुन ने बताया कि उन्होंने एक एजेंट को लगभग 6 लाख रुपए देकर अनुज को रूस भेजा था। वहां पहुंचने के बाद अनुज को एक जिम में काम भी मिल गया था। सब कुछ ठीक चल रहा था। तभी एक अन्य एजेंट ने उसे और कई भारतीय युवाओं को मोटी कमाई का लालच दिया।
  • 52 लाख रुपए कमाने का लालच दे सेना में भर्ती की: अर्जुन ने बताया कि अनुज को एजेंट ने कहा था कि सेना में भर्ती होने पर 52 लाख रुपए धीरे-धीरे खाते में भेजे जाएंगे। शुरू में युवाओं ने मना किया, लेकिन पैसे के झांसे में फंसकर आखिरकार अनुज ने भी हामी भर दी। इसके बाद उसे रूसी सेना में शामिल कर लिया गया। मात्र 10 दिन की बेसिक ट्रेनिंग के बाद उसे सीधे युद्ध के रेड जोन में भेज दिया गया।
रेड जोन में जाने से पहले अनुज द्वारा बनाई गई वीडियो।

रेड जोन में जाने से पहले अनुज द्वारा बनाई गई वीडियो।

आखिरी बार फोन कर बोला- रेड जोन’ में भेज रहे है अर्जुन ने बताया कि 13 अक्टूबर को अनुज का आखिरी बार कॉल आया था। उसने कहा था कि उसे और अन्य भारतीय युवाओं को लड़ाई वाली सबसे खतरनाक जगह भेजा जा रहा है। इसके बाद फोन बंद हो गया और संपर्क टूट गया। अनुज के दूसरे भाई विशाल ने कहा ने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन दोनों से हाथ जोड़कर गुहार लगाते हैं कि हमारे भाई को सुरक्षित वापस लाया जाए। भारत और रूस के बीच मजबूत रिश्ते हैं, इसलिए हमें उम्मीद है कि रूस हमारी मदद करेगा।

रूस में युद्ध में जाने से पहले दिया गए हथियार को दिखाता अनुज।

रूस में युद्ध में जाने से पहले दिया गए हथियार को दिखाता अनुज।

हर जगह गुहार लगा चुके, पर जवाब नहीं परिवार ने भारतीय दूतावास, भारत सरकार और पीएमओ को मेल कर संपर्क किया है। आरोप है कि अभी तक कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है कि अनुज कहां है और उसकी हालत कैसी है। परिवार का कहना है कि घर का माहौल दिन-रात चिंताओं से भरा रहता है। मां हर रोज बेटे के फोन का इंतजार करती है। परिजन बस एक ही दुआ कर रहे हैं कि अनुज सुरक्षित मिले और जल्द से जल्द घर लौट आए।

रूस-यूक्रेन युद्ध में मारा गया हिसार का युवक सोनू। यूक्रेन के ड्रोन ने उस पर हमला किया था।

रूस-यूक्रेन युद्ध में मारा गया हिसार का युवक सोनू। यूक्रेन के ड्रोन ने उस पर हमला किया था।

एक माह पहले हिसार के युवक की युद्ध में हुई थी मौत रूस-युक्रेन युद्ध में हिसार के युवक सोनू की मौत हो चुकी है। एक माह पहले इसकी खबर परिवार को मिली थी। गांव मदनहेड़ी के 28 वर्षीय सोनू को भी जबरन रशियन आर्मी में भर्ती कर युद्ध में भेजा गया था। सोनू की मौत के बाद रूस आर्मी के कमांडर का फोन परिवार के पास आया था, जिसमें बताया कि यूक्रेन के ड्रोन अटैक में सोनू मारा गया है।

इससे पहले कैथल के 22 वर्षीय कर्मचंद की मौत हो गई थी। उसे भी धोखे से रशियन आर्मी में भर्ती किया गया था।

हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड समेत 6 राज्यों के युवा फंसे भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से 61 नामों की एक लिस्ट जारी की गई। इसमें 6 राज्यों के युवाओं के नाम हैं, जिनकी रशियन आर्मी में भर्ती होने की पुष्टि हुई है। इनमें हरियाणा के युवकों के नाम हैं। बाकी नाम राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर व तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के नाम शामिल हैं। हरियाणा के कैथल और हिसार के युवक की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

—————–

ये खबर भी पढ़ें…..

रूसी आर्मी का डरावना सच, भर्ती के लिए नेटवर्क सक्रिय:हरियाणवी युवक बोला- 10 दिन की ट्रेनिंग, फिर मरने को यूक्रेन युद्ध में छोड़ रहे

रूस-यूक्रेन के बीच फरवरी 2022 से जंग जारी है। रूसी सेना पर वहां आए कई भारतीयों को लालच देकर सेना में भर्ती करने और जंग में धकेलने के आरोप लग रहे हैं। वहां फंसे युवाओं ने बताया कि रशियन आर्मी को मैन पावर उपलब्ध कराने वाला बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *