Haryana IMD Weather Update | हरियाणा में आज साफ रहेगा मौसम: सुबह-शाम हल्की ठंड बरकरार; 25 के बाद दिन के तापमान में भी होगी गिरावट – Rewari News


हरियाणा में सुबह-शाम कई जगह हल्की धुंध भी दिखाई दी।

हरियाणा में गुरुवार को मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। हालांकि सुबह-शाम की ठंड बरकरार है और कुछ जगह आज बादल भी छाए रह सकते हैं। अगले एक सप्ताह तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। अधिकतम तापमान में गिरावट नहीं होने से अभी दिन में गर्मी बनी हुई है। 25 अक्टूबर के बाद दि

.

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आज न्यूनतम तापमान हिसार में सबसे कम 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। हरियाणा में कल न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया था। अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। सुबह-शाम ठंड और मौसम में नमी के कारण प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है।

AQI बढ़ने से बढ़ी परेशानी

बता दें कि सर्दी का सीजन शुरू होते ही हरियाणा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। खासकर दिल्ली के साथ लगते गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, झज्जर, पानीपत, सोनीपत में आबोहवा खराब हुई है। हरियाणा में फिलहाल AQI 209.0 है। 50 या उससे कम का AQI अच्छी वायु गुणवत्ता को दर्शाता है। जबकि 300 से अधिक AQI खतरनाक वायु गुणवत्ता को दर्शाता है।

हिसार की रात सबसे ठंडी

हरियाणा में रातें ठंडी होने लगी है। हिसार की रात सबसे ठंडी रही। यहां न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटे में यहां 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। अंबाला, सिरसा, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान दर्ज किया गया जबकि अन्य जिलों में 20 डिग्री से नीचे ही न्यूनतम तापमान रहा।

सिरसा में अधिकतम तापमान ज्यादा

हरियाणा में सुबह-शाम भले ही ठंड का का अहसास होने लगा है। लेकिन दिन में गर्मी के तेवर ढीले नहीं हुए है। सिरसा में कल अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये पूरे प्रदेश में सर्वाधिक रहा। जबकि यमुनानगर में 32 डिग्री सेल्सियस के साथ अधिकतम तापमान सबसे कम रहा। जबकि अन्य जिलों में 33 से 36 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *