हरियाणा में शुक्रवार को राजस्थान से सटे जिलों में हीटवेव का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके साफ है की लू चलेगी। इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। साथ ही कुछ जिलों में बरसात की भी संभावना जताई गई है। वहीं हरियाणा के अधिकतम तापमान में 7.9 डिग्र
.
भारत मौसम विज्ञान विभाग मौसम केंद्र चंडीगढ़ (IMD) के अनुसार शुक्रवार को हरियाणा के 6 जिलों में हीटवेव का ओरेंज अलर्ट व 4 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट है। इसके अलावा 6 जिलों में बारिश हो सकती है और 6 जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।

बारिश का पूर्वानुमान
बरसात का पूर्वानुमान भारत मौसम विज्ञान विभाग मौसम केंद्र चंडीगढ़ (IMD) ने आगामी चार दिनों (23 से 26 मई तक) के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके तहत 23 मई को प्रदेश के 6 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल व कैथल) में 25 प्रतिशत तक बरसात का अनुमान है। 24 मई को प्रदेश के 10 जिलों (अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम व फरीदाबाद) में 25 प्रतिशत तक बरसात हो सकती है।
वहीं 25 मई को प्रदेश के 16 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर व जींद) में 25 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है। 26 मई को प्रदेश के 19 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, जींद, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी व चरखी दादरी) में 25 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है।

मौसम का पूर्वानुमान
मौसम का पूर्वानुमान भारत मौसम विज्ञान विभाग मौसम केंद्र चंडीगढ़ (IMD) ने आगामी चार दिनों (23 से 26 मई तक) के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके तहत 23 मई को प्रदेश के 6 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़) में हीटवेव का ओरेंज अलर्ट और 4 जिलों (रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक व जींद) में हीटवेव का यलो अलर्ट है। इसके अलावा 6 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल व करनाल) में बादल छाए रहने, गरज व चमक के के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। 24 मई को प्रदेश के 6 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी व महेंद्रगढ़) में हीटववे का यलो अलर्ट रहेगा। वहीं 10 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम व फरीदाबाद) में बादल छाए रहने, गरज व चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।
25 मई को प्रदेश के 16 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल) में बादल छाए रहने, गरज व चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। 26 मई को प्रदेश के 19 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, जींद, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी व चरखी दादरी) में बादल छाए रहने, गरज व चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।
हरियाणा का अधिकतम तापमान 7.9 डिग्री गिरा हरियाणा के अधिकतम तापमान में वीरवार को 7.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम पहुंच गया। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा। सिरसा का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया।
22 मई को प्रदेश के जिलों का अधिकतम तापमान जिला — अधिकतम तापमान अंबाला — 34.3 डिग्री हिसार — 41 डिग्री करनाल — 32.2 डिग्री नारनौल — 42.5 डिग्री रोहतक — 36 डिग्री सिरसा — 43.6 डिग्री भिवानी — 39.9 डिग्री चरखी दादरी–39.4 डिग्री फरीदाबाद — 35.2 डिग्री गुरुग्राम — 32.4 डिग्री जींद — 34.8 डिग्री महेंद्रगढ़ — 41.1 डिग्री मेवात — 34.4 डिग्री पलवल — 34.3 डिग्री पंचकूला — 32.7 डिग्री पानीपत — 33 डिग्री रेवाड़ी — 37.5 डिग्री सोनीपत — 30.9 डिग्री
24 घंटे में बदला तापमान पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में केवल गिरावट देखने को मिली। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट जिला रोहतक में 9.3 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई। जिसके बाद रोहतक का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।