Haryana Formar Deputy CM Dushyant Choutala family wealth increased by 47 crores | दुष्यंत के परिवार की संपत्ति 47 करोड़ बढ़ी: अकेले पूर्व डिप्टी की प्रॉपर्टी में 11 करोड़ इजाफा, कर्ज 111 फीसदी बढ़कर 14.43 करोड़ हुआ – Hisar News


जींद के उचाना से अपना नामांकन पत्र दाखिल करते पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला।

हरियाणा के ​पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने गुरुवार को उचाना कलां से पर्चा भरा। उनकी मां नैना चौटाला ने कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया। दुष्यंत ने शपथ पत्र में अपने परिवार की कुल संपत्ति ‌122.36 करोड़ रुपए बताई है। यह 2019 में 7

.

इसके साथ ही 14.43 करोड़ का लोन है। पिछली बार 6.83 करोड़ का कर्ज था। कर्ज 7.6 करोड़ यानी 111 प्रतिशत बढ़ा है। अभी 4.32 करोड़ की संपत्ति का विवाद चल रहा है।

दुष्यंत की खुद की आय 11 करोड़ बढ़ी
दुष्यंत चौटाला की 5 साल में लगभग 11 करोड़ रुपए की संपत्ति बढ़ गई है। दुष्यंत की कुल संपत्ति 28 करोड़ 86 लाख रुपए दिखाई है। इसमें चल संपत्ति 26 करोड़ 45 लाख 35 हजार 260 रुपए दिखाई गई है, जबकि अचल संपत्ति 2 करोड़ 40 लाख 72 हजार 285 रुपए है। 2019 में उनकी कुल संपत्ति 17 करोड़ 36 लाख 17 हजार 898 थी। इसमें चल संपत्ति 14 करोड़ 80 लाख 41 हजार 898 और अचल संपत्ति 2 करोड़ 55 लाख 76 हजार रुपए थी।

पत्नी मेघना के पास 12 करोड़ से अधिक की संपत्ति
दुष्यंत चौटाला की पत्नी मेघना अहलावत के पास भी 12 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है। दुष्यंत चौटाला के पास एक लाख 90 हजार रुपए की नकदी है। उनकी पत्नी के पास एक लाख 14 हजार 241 रुपए नकदी है। पत्नी के बैंक खातों में 19 लाख 93 हजार 488 रुपए हैं। दुष्यंत चौटाला ने 6 करोड़ 71 लाख 97 हजार 220 रुपए के अलग-अलग कंपनियों के शेयर खरीदे हुए हैं जबकि उनकी पत्नी मेघना अहलावत ने भी तीन करोड़ रुपए से ज्यादा का इन्वेस्ट किया हुआ है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *