Haryana Election 2024 Candidates Criminal Records; Raj Babbar Naveen Jindal | BJP JJP Congress | हरियाणा में 27 कैंडिडेट क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले: राज बब्बर पर मर्डर अटेम्प्ट का केस; जिंदल के पीछे CBI, फाजिलपुरिया अश्लील हरकत कर फंसे – Haryana News

हरियाणा में 2024 के लोकसभा चुनाव में आपराधिक मामलों में फंसे उम्मीदवारों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इस बार ऐसे भी प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनके खिलाफ छेड़छाड़ और जबरन वसूली से लेकर हत्या के प्रयास और भ्रष्टाचार तक के आरोप लगे हुए हैं। प्रदे

.

अभी चुनावी मैदान में 223 उम्मीदवारों में से 27 ने अपने खिलाफ आपराधिक आरोपों का खुलासा किया है, जो 2019 में 223 में से 24 (11%) से अधिक है। हैरानी की बात यह है कि इन आपराधिक ग्राउंड वाले उम्मीदवारों को मुख्य राजनीतिक दलों ने भी टिकट दिया है।

भाजपा, कांग्रेस और JJP के दो-दो उम्मीदवार आपराधिक बैक ग्राउंड वाले हैं। प्रत्येक पर आपराधिक मामले लंबित हैं। जबकि INLD, BSP और AAP में ऐसे एक-एक उम्मीदवार पर आपराधिक मामले हैं। इसके अलावा 13 निर्दलीय उम्मीदवार आपराधिक बैकग्राउंड वाले चुनाव लड़ रहे हैं।

यहां पढ़िए, किस उम्मीदवार का क्या है आपराधिक बैक ग्राउंड…

राज बब्बर पर सरकारी कर्मचारी पर हमले के आरोप
आपराधिक बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों में फिल्म अभिनेता राज बब्बर भी शामिल हैं। गुरुग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर सरकारी कर्मचारी पर हमला करने, गैरकानूनी सभा में भाग लेने और चोट पहुंचाने से संबंधित मामले में दोषी ठहराए गए हैं।

लखनऊ की एक अदालत ने उन्हें 2022 में दो साल के कारावास की सजा सुनाई। हालांकि, कोर्ट के इस फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपील लंबित रहने तक उनकी सजा पर रोक लगा दी। बब्बर पर हत्या के प्रयास, दंगा करने, सरकारी कर्मचारी को ड्यूटी से रोकने के लिए स्वेच्छा से चोट पहुंचाने, धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश का भी आरोप है।

नवीन जिंदल पर CBI के 3 केस
कुरूक्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल पर 9 मामले लंबित हैं। इनमें कोयला ब्लॉक आवंटन से जुड़े आरोप भी शामिल हैं। उन पर धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार से संबंधित 3 CBI मामले हैं और 3 धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) की शिकायतें हैं।

भिवानी-महेंद्रगढ़ से चुनाव लड़ रहे JJP उम्मीदवार बहादुर सिंह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में जबरन वसूली, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी से जुड़े एक मामले में फंसे हैं।

करनाल के कांग्रेस कैंडिडेट पर दंगा करने का आरोप
करनाल से कांग्रेस के उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा, जो हरियाणा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं, पर पंचकूला, गुरुग्राम और कुरुक्षेत्र में 5 मामलों का सामना कर रहे हैं। इनमें दंगा करने और लोक सेवकों के काम में बाधा डालने, गलत तरीके से रोकने और लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा करने के आरोप शामिल हैं।

उन पर 2018 में हरियाणा संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। चूंकि, वह कार्यवाही के लिए पंचकूला अदालत में उपस्थित नहीं हुए, इसलिए उन्हें मामले में घोषित अपराधी भी घोषित कर दिया गया। टिकट मिलने के बाद उन्होंने 3 मई को जमानत करा ली है।

AAP के सुशील मानहानि के आरोपी
कुरुक्षेत्र से चुनाव लड़ रहे AAP उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता दिल्ली में मानहानि के मामले में फंसे हुए हैं। जबकि, INLD के अभय चौटाला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही से निपट रहे हैं। सिरसा के भाजपा उम्मीदवार अशोक तंवर के खिलाफ देवरिया (UP) में मोटर व्हीकल एक्ट का मामला दर्ज है।

हिसार निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार अजीत सिंह पर 3 मामले दर्ज हैं। 2 जुए के लिए और एक सेना से छुट्टी खत्म होने के बाद भी रुकने के लिए। उन्हें साल 1991 में 2 महीने की सिविल कारावास की सजा सुनाई गई थी और छुट्टी खत्म होने के बाद सेना की सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।

महिला अपराध के भी नेता लड़ रहे चुनाव
2 उम्मीदवारों पर महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े मामले दर्ज हैं। हिसार निर्वाचन क्षेत्र से पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के प्रदीप सिंहमार पर छेड़छाड़ और पीछा करने से संबंधित मामला दर्ज है। जबकि, निर्दलीय उम्मीदवार ललित कुमार पर महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्द, इशारा या कृत्य से संबंधित आरोप दर्ज हैं। गुरुग्राम से JJP के राहुल यादव फाजिलपुरिया पर अश्लील हरकत से संबंधित आरोप दर्ज हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *