Haryana CM NAYAB Singh Saini Dharmshala Visit Mourning Kishan Kapoor Himachal | हरियाणा CM सैनी आज हिमाचल दौरे पर रहेंगे: धर्मशाला में किशन कपूर के घर शोक जताएंगे; 1 फरवरी को हुआ था पूर्व सांसद का निधन – Dharamshala News

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा आएंगे। वह कांगड़ा के पूर्व सांसद दिवंगत किशन कपूर के घर जाएंगे और उनके निधन पर शोक जताएंगे।

.

नायब सैनी चंडीगढ़ से सुबह 10 बजे चलेंगे और सवा 11 बजे साईं ग्राउंड धर्मशाला में उतरेंगे। किशन कपूर के घर अफसोस जताने के बाद वह वापस चंडीगढ़ लौटेंगे। हरियाणा सीएम कार्यालय की ओर से मुख्यमंत्री के दौरे की जानकारी हिमाचल के मुख्य सचिव, DGP हिमाचल और डीसी कांगड़ा को दे दी गई है।

कांगड़ा के पूर्व सांसद दिवंगत किशन कपूर

कांगड़ा के पूर्व सांसद दिवंगत किशन कपूर

1 फरवरी को हुआ किशन कपूर का निधन

बता दें कि बीते एक फरवरी को हिमाचल के 3 बार के मंत्री और पूर्व सांसद किशन कपूर का PGI चंडीगढ़ में निधन हो गया था। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे।

गद्दी नेता कपूर 74 साल के थे। वह धर्मशाला विधानसभा से 5 बार विधायक चुने गए। प्रदेश सरकार ने 3 बार (1998, 2008 और 2017) मंत्री बने। साल 2019 में वह कांगड़ा सीट से सांसद भी चुने गए।

दो बेटे, पत्नी पीछे छोड़ गए कपूर

वह अपने पीछे पत्नी रेखा कपूर, बेटा शाश्वत कपूर और बेटी प्रगति कपूर को छोड़ गए हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री इन तीनों के पास अफसोस जताने धर्मशाला पहुंचेगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *