सुजानपुर होली में नाचते हुए लोग।
हमीरपुर की ऐतिहासिक नगरी सुजानपुर में सुबह से होली का जश्न चल रहा है। सैकड़ों लोग सुबह से होली मनाने चौगान मैदान पहुंच रहे है। रंगों के इस पर्व को लोग एक दूसरे पर गुलाल लगाकर मना रहे है।
.
चौगान मैदान में लोग डीजे की धुन पर थिरक रहे हैं। सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह भी सुबह से ही लोगों के साथ नाच गा रहे हैं।

सुजानपुर में होली के अवसर पर ढोल बजाती हुई महिला और नाचते हुए विधायक व अन्य
होली उत्सव का कल होगा समापन
बता दें कि सुजानपुर का होली उत्सव राष्ट्रीय स्तर का है। दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने इसे इंटरनेशनल बनाने की घोषणा कर दी है। यह उत्सव 12 से 15 मार्च तक चलेगा। अगले कल राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहेंगे।
बताया जाता है कि सुजानपुर में महाराजा संसार चंद पहले अपने महल में रानियों के साथ होली खेला करते थे। दोपहर तक वह होली खेलते खेलते जनता के बीच आते थे। तब से लेकर यहां होली को धूमधाम से मनाया जाता है।

सुजानपुर होली के अवसर पर प्रस्तुति देते हुए स्कूली बच्चे

सुजानपुर होली मेले में मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेती महिलाएं

सुजानपुर में होली के अवसर पर झूमते हुए लोग
ब्रज की तरह होली खेलने की परंपरा
सुजानपुर के चौगान मैदान के एक कोने पर 1785 में बने मुरली मनोहर मंदिर में पूजा के बाद महाराजा संसार चंद प्रजा के साथ होली खेलते थे। उन्होंने ब्रज की तरह यहां भी होली को लोकोत्सव का रूप दिया।