Gurugram – Sohna area Dalit assault case – Bhondsi Police 8 arrested. | सोहना में दलितों से मारपीट का मामला: पुलिस ने 8 दबंगों को किया गिरफ्तार; घरों में घुसे थे, महिलाओं को भी नहीं बख्शा – gurugram News


हरियाणा के गुरुग्राम के सोहना क्षेत्र में भोंडसी पुलिस ने बहलपा गांव में दलितों के घर में घुस कर मारपीट करने के आरोप में 8 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है। पुलिस ने आरोपियों से डंडे आदि भी बरामद कर लिए हैं। इनको गिरफ्तार करने

.

रविवार को भोंडसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बहलपा गांव में दबंगों ने एक दलित के घर में घुसकर मारपीट की थी। तथा डंडों आदि से महिलाओं को भी नहीं बख्शा था। घटना में 2 महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए थे। उक्त घटना दबंगों पर राजीनामा का दवाब बनाने के कारण हुई थी। दलितों ने राजीनामा करने से इनकार कर दिया था। घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज कर लिया था।

वहीं सोमवार को पुलिस ने घटना में शामिल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिंसके डंडे भी बरामद किए हैं। उक्त आरोपियों की पहचान देवराज उर्फ देवेंद्र, सतीश, सचिन, कंवर सिंह, सागर, भूपसिंह, मनोज, योगेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके अदालत में पेश कर दिया है। वहीं थाना प्रभारी राजेन्द्र पाठक ने बताया कि मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनको अदालत में पेश कर दिया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *