Gulshan Grover and Padmini Kolhapure in Bhopal | सीएम मोहन यादव ने गाया- गोविंदा आला रे…: कहा- हम तो कान्हा वाले हैं: भोपाल में मटकी फोड़ प्रतियोगिता में पहुंचे पद्मिनी कोल्हापुरे-गुलशन ग्रोवर – Bhopal News

मटकी फोड़ प्रतियोगिता में सीएम मोहन यादव ने भजन गाया। एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे और एक्टर गुलशन ग्रोवर भी शामिल हुए।

भोपाल में करोंद चौराहे पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोविंदा आला रे…भजन गाया और कहा कि बहुत से लोग कहते हैं कि आप जन्माष्टमी क्यों मनाते हैं, तो मैंने कहा कि जिसको कंस की जयकार करना है

.

इस कार्यक्रम में एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे, गुलशन ग्रोवर मनोरंजन जगत से जुड़े कई कलाकार शामिल हुए। इस दौरान एक्टर गुलशन ग्रोवर ने कहा- यहां आके दिल गार्डन-गार्डन हो गया।

कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने गाया, गोविंदा आला रे...।

कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने गाया, गोविंदा आला रे…।

8 से अधिक टीम, 1 लाख का इनाम

भाजपा जिलाध्यक्ष और आयोजन समिति के अध्यक्ष सुमित पचौरी ने बताया- श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव समिति 18 सालों से लगातार मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। इस बार बड़ी संख्या में दर्शक प्रतियोगिता को देखने पहुंचे हैं। इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सीहोर, मंडीदीप, बैरसिया, विदिशा, आष्टा समेत 8 से ज्यादा टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया है। विजेताओं को एक लाख रुपए की इनामी राशि दी जाएगी।

पद्मिनी कोल्हापुरे, गुलशन ग्रोवर हुए शामिल

अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे, गुलशन ग्रोवर और टीवी सीरियल हप्पू सिंह की उलटन-पलटन की गीतांजलि मिश्रा शामिल हुईं हैं। आयोजन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, मंत्री कृष्णा गौर, सांसद आलाेक शर्मा सहित शामिल हुए हैं।

देखें तस्वीरें…

सीएम मोहन यादव कार्यक्रम में वीडी शर्मा और विश्वास सारंग के साथ।

सीएम मोहन यादव कार्यक्रम में वीडी शर्मा और विश्वास सारंग के साथ।

मंच पर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे और अभिनेता गुलशन ग्रोवर।

मंच पर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे और अभिनेता गुलशन ग्रोवर।

कार्यक्रम का आनंद लेने बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे।

कार्यक्रम का आनंद लेने बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे।

भोपाल सांसद आलोक शर्मा भी मटकी फोड़ प्रतियोगिता में शामिल हुए।

भोपाल सांसद आलोक शर्मा भी मटकी फोड़ प्रतियोगिता में शामिल हुए।

कार्यक्रम में एक्ट्रेस गीतांजलि मिश्रा दर्शकों से रूबरू होते हुए।

कार्यक्रम में एक्ट्रेस गीतांजलि मिश्रा दर्शकों से रूबरू होते हुए।

कार्यक्रम में सभी लोगों को स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में सभी लोगों को स्वागत किया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *